sundarkand

इंदौर मैरियट होटल में इस 'लोहड़ी' पर हो जाइए तैयार...

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (18:55 IST)
इंदौर। 'लोहड़ी' के उल्लास से भरे इस अवसर पर पंजाब के लज्जतदार भोजन से स्वाद प्रेमियों को परिचित कराने के लिए उत्सुक इंदौर मैरियट होटल 12 जनवरी से 'पंजाबी थैंक्स गिविंग' शुरू करने जा रहा है। अतिथियों को अनूठे और सबसे बेहतर तरीके से सेवाएं देने के लिए ख्यात यह होटल, पंजाब के सबसे खास त्यौहार लोहड़ी को सैलिब्रेट करने के साथ ही पंजाबी मसाले और फ्लेवर के साथ स्पेशल शेफ क्राफ्टेड मैन्यू को मिलाकर अपने अतिथियों को विशेष व्यंजन परोसेगा।
 
 
इंदौर मैरियट होटल ने अपने लांच के बाद से ही अतिथियों से अपने 'इंदौर किचन' को लेकर अद्भुत प्रतिसाद पाया है। शहर के लोगों की इन शानदार प्रतिक्रियाओं से आनंदित होटल ने और अधिक स्वादों को परोसने की तैयारी के साथ 'पंजाबी थैंक्स गिविंग' की ऊर्जाभरी शुरुआत की है। होटल ने 'लोहड़ी' के उत्सव को मनाना प्रारंभ कर दिया है। लोहड़ी के त्यौहार को रबी की फसल यानी शीत ऋतु की फसल के पकने पर होने वाले उत्सव और सूर्य की आराधना के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस त्यौहार को इसके उल्लास से भरपूर अंदाज, स्वादिष्ट पकवानों और एक साथ एकत्र हुए परिवार तथा अन्य लोगों के द्वारा मिलकर आनंद से मनाने के लिए भी जाना जाता है।
 
 
कमलेश नायर, मैनेजर, फूड एंड बेवरेजेस, ने कहा- 'पंजाबी थैंक्स गिविंग' पंजाब की समृद्ध संस्कृति को इंदौर के लोगों के समक्ष शानदार तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास है। इस उत्सव को मनाने के पीछे मुख्य भावना महत्वपूर्ण पंजाबी त्यौहार 'लोहड़ी' का स्वागत करना और अपने अतिथियों को भारतीय मसालों, फ्लेवर और स्वाद के परफेक्ट फ्यूज़न के साथ व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर देना है। उन्‍होंने कहा कि इंदौर मैरियट इस वर्ष लोहड़ी के खुशनुमा अवसर पर न केवल पंजाबियों के लिए,बल्कि शहर में मौजूद स्वाद के हर शौक़ीन के लिए इस मौके को खास और यादगार बनाने की पेशकश करेगा।
इस त्यौहार को और भी खास बनाने के लिए शेफ विवेक कालिया और उनकी टीम ने खासतौर पर खुद शहर के पंजाबी परिवारों से मुलाकात कर पंजाबी अचार और तंदूर बनाने का तरीका सीखा है तथा उनकी भोजन बनाने की कला का और करीब से अध्ययन किया है। उन्होंने इस दावत में और भी फ्लेवर्स डालने के लिए गुरुद्वारों में जाकर लंगर की प्रक्रिया का भी अनुभव लिया। इसके साथ ही उन्होंने विशेष तौर पर खेतों से ताज़ी सरसों की भाजी को भी चुना है ताकि पारंपरिक पंजाबी स्वाद के जादू को व्यंजनों में मिलाकर और भी खास बनाया जा सके।
 
 
उन्होंने कहा, विविध रंगों से भरपूर पंजाब की सौंधी मिट्टी से जुड़ी भावनाओं को प्रस्तुत करते हुए यह फूड फेस्टीवल अतिथियों के लिए विभिन्न शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की पेशकश करेगा और इस भोजन को उनकी टेस्ट बड्स (स्वाद ग्रंथियों) के लिए हमेशा के लिए एक यादगार डिनर के रूप में संजोएगा। 13 जनवरी 2018 यानी 'लोहड़ी' के दिन स्पेशल लंच और डिनर का आयोजन होगा, जहां अतिथि 'बोनफायर' और स्वादिष्ट भोजन दोनों का आनंद ले सकेंगे। 
 
'पंजाबी थैंक्स गिविंग' केवल एक फ़ूड फेस्टीवल ही नहीं है, बल्कि थीम आधारित सजावट और पंजाब के रंग में रंगे वातावरण के साथ यह एक संपूर्ण पंजाबी अनुभव होगा। इस पूरे इवेंट के दौरान होटल का पूरा स्टाफ पंजाबी ड्रेस पहने रहेगा। यह उत्सव 21 जनवरी तक चलेगा, जहां अतिथि ठेठ पंजाबी डिशेज़ जैसे 'मक्के दी रोटी और सरसों दा साग', का आनंद ले सकते हैं। क्लासिक पनीर टिक्का और ठेठ गांवों की महक वाली करी, इस स्वाद में और इजाफा करेंगे।
 
 
पारंपरिक पंजाबी व्यंजनों से सजे विस्तृत लाइव काउंटर्स, बारटेंडर्स स्पेशल, पंजाबी शेक्स के लाजवाब, लज्जतदार स्वाद भी विशेष अनुभव लेने का खास मौका देंगे। इसके साथ ही कई अन्य व्यंजन भी अतिथियों का स्वागत करेंगे। पंजाबी फूड फेस्टीवल के विकल्पों की श्रृंखला में डिनर से लेकर इम्पोर्टेड स्वाद तक शामिल होंगे। डिनर की कीमत 849 रुपए रहेगी। आईएमएफएल (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) के साथ इसकी कीमत 1099 होगी, जबकि इम्पोर्टेड रेंज 1399 रुपए की होगी।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : नेपाल बाढ़ से तबाही, 92 की मौत, भारत ने भेजी मानवीय सहायता, 108 भारतीय लापता

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, वापस ली सारी भूमि

अगला लेख