ramcharitmanas

Indore: आईडीए का बजट पेश, इंदौर में होंगे डेढ़ हजार करोड़ के काम

Updated: बुधवार, 26 मार्च 2025 (18:43 IST)
तेजी से बढते इंदौर शहर में विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। ऐसे में इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) का बजट पेश हो गया है। इस साल एमआर-10 पर नए बस स्टेशन और वरिष्ठजनों के कॉम्प्लेक्स की सुविधा मिल जाएगी। 32 फ्लैटों के इस कॉम्प्लेक्स में वाहनों की पार्किंग के अलावा फिजियोथैरेपी कक्ष, एम्बुलेंस सेवा भी रहेगी।

275 करोड़ सड़क निर्माण पर खर्च: दरअसल, इंदौर IDA ने बुधवार को अपना बजट पेश किया है। बजट में बताया गया है कि इस साल सड़क निर्माण,स्टार्टअप पार्क, अनाज मंडी, ब्रिज सहित अन्य विकास कार्यों पर ढेड़ हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्राधिकरण ने 88 करोड़ फायदे का बजट पेश किया है। सबसे ज्यादा राशि 275 करोड़ रुपए सड़क निर्माण पर खर्च किए जाएगी। उज्जैन रोड से बाइपास को जोड़ने के लिए इस साल एमआर-12 सड़क बनाई जाएगी।

छह ब्रिज भी बनेंगे : आठ लेन की इस सड़क पर छह ब्रिज भी बनेंगे। मोरोद माचल क्षेत्र में एक अनाज मंडी भी बनाई जाएगी। फिर छावनी मंडी को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। प्राधिकरण संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालयों में गैर योजना मद में सभागृह भी बनाएगा। इसके अलावा विद्युतीकरण पर 73 करोड़ और ब्रिजों के निर्माण पर 196 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बड़े आवासीय, व्यावसायिक, स्वास्थ्य और शिक्षा भू-उपयोग के प्लॉट भी बेचे जाएंगे।

संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि इस साल शहरवासियों को एमआर-10 पर नए बस स्टेशन और वरिष्ठ जनों के काम्प्लेक्स की सुविधा मिल जाएगी। 32 फ्लैटों के इस काम्प्लेक्स में वाहनों की पार्किंग के अलावा फिजियोथैरेपी कक्ष, एम्बुलेंस सेवा भी रहेगी।

कौन कौन से काम होंगे इस साल : सुपर कॉरिडोर पर स्टार्टअप पार्क बनाया जाएगा। 20 मंजिला बिल्डिंग में छोटी कंपनियों को स्पेस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा एक कन्वेंशन सेंटर और एक होटल भी इस स्कीम में प्रस्तावित है। शहर में चार सीएम राइज स्कूल भी प्राधिकरण बनाएगा। इसके लिए बजट में 46 करोड़ रुपये रखे गए है। इस योजना में सरकार ने प्राधिकरण को निर्माण एजेंसी बनाया है। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए उज्जैन रोड से बाइपास तक एमआर-12 सड़क बनेगी। इसमें एक बड़ा ब्रिज और छह छोटे ब्रिज भी बनेगी। यह सड़क आने वाले पचास वर्षों के लिए उपयोगी होगी। शहर में स्मार्ट आंगनवाड़ी और स्मार्ट प्रायमरी स्कूल भी प्राधिकरण बनाएगा। इसके अलावा अहिल्य लाइब्रेरी के प्रीतमलाल दुआ सभागृह का मरम्मत भी की जाएगी। टिगरिया बादशाह गांव में तालाब का सौंदर्यीकरण भी प्राधिकरण करेगा। इसके अलावा शहर के प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर व तुलसीराम मंदिर को भी प्राधिकरण संवारेगा।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

अगला लेख