kalsarpa dosh calculator
✕

इंदौर को मिला सर्वश्रेष्ठ 'राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार', सूरत और आगरा रहे दूसरे व तीसरे स्थान पर

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2023 (00:23 IST)
Best National Smart City Award : इंदौर ने शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ 'राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार' जीता, उसके बाद सूरत और आगरा का स्थान रहा। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को 2022 के लिए भारत स्मार्ट सिटी पुरस्कारों की घोषणा की। पुरस्कार 27 सितंबर को इंदौर में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
 
विभिन्न श्रेणियों में 66 विजेताओं में से मध्य प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ 'राज्य पुरस्कार' जीता और तमिलनाडु ने दूसरा स्थान हासिल किया। राजस्थान और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। मंत्रालय के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में चंडीगढ़ को नंबर एक स्थान दिया गया है। चंडीगढ़ अपनी ई-शासन सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासन श्रेणी में भी विजेता रहा है।
 
मोदी सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे देश के 100 स्मार्ट शहरों में इंदौर को शीर्ष स्थान, गुजरात के सूरत को दूसरा स्थान और उत्तर प्रदेश के आगरा को तीसरा स्थान मिला। पिछले साल अक्टूबर में इंदौर को लगातार छठी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया था।
 
‘पर्यावरण निर्माण’ श्रेणी में कोयंबटूर को उसकी आदर्श सड़कों और झीलों के जीर्णोंद्धार और कायाकल्प के लिए सर्वश्रेष्ठ शहर का दर्जा दिया गया। इसके बाद इंदौर का स्थान रहा, जबकि न्यू टाउन कोलकाता और कानपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। एक ‘इन्क्यूबेशन सेंटर’ के साथ 'इकोनॉमी' श्रेणी में जबलपुर विजेता रहा, जबकि इंदौर और लखनऊ उसके बाद अगले दो स्थानों पर रहे।
 
मंत्रालय के अनुसार, चंडीगढ़ को साइकल पटरी के साथ सार्वजनिक बाइक शेयरिंग (पीपीपी) के लिए ‘मोबिलिटी’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शहर घोषित किया गया है, इसके बाद न्यू टाउन कोलकाता और सागर का स्थान है।
 
इंदौर ने वायु गुणवत्ता सुधार और ऊर्ध्वाधर उद्यानों के साथ अहिल्या वन के लिए 'शहरी पर्यावरण' श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शहर का पुरस्कार भी जीता है। इसी श्रेणी में शिवमोगा और जम्मू को क्रमशः ‘डेवलपमेंट इन कन्जर्वेंसीज’ और ‘ई-ऑटो’ में उनकी पहल के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख