biodatamaker
✕

इंदौर में भयावह स्थिति, सामने आए 582 नए पॉजिटिव मामले

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (01:06 IST)
इंदौर। indore coronavirus update : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। मंगलवार को 582 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों ने प्रशासनिक अमले की चिंता को बढ़ा दिया है। शादियों के सीजन में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन द्वारा नई गाइडलाइन तय की गई है।
  
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मंगलवार देर रात जारी मेडिकल बुलैटिन के अनुसार मंगलवार को कुल टेस्ट किए गए सेंपल की संख्या 4925 रही। 582 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। रिपीट 48 मामले भी सामने आए।
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 39394 हो चुकी है। जिले में कोरोना से अब तक 743 लोगों की मौत हो चुकी है। 35 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। जिले में कोरोना से इलाज करवा रहे मरीजों की संख्‍या 3644 है।
 
शादी के लिए आवेदन देना जरूरी : शादी के सीजन में संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नई गाइडलाइन तय की। इस संबंध में मंगलवार को बैठक हुई। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा कि शादी-समारोह की अनुमति के लिए संबंधित थाने में आवेदन देना आवश्यक है।
 
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि संक्रमण को देखते हुए धर्मगुरुओं और मार्केट एसोसिएशन से भी चर्चा की गई है। कलेक्टर ने कहा कि बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पतालों में बेड्स की क्षमता को लेकर भी ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि एनजीओ के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाई जाए।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख