ramcharitmanas
✕

इंदौर में स्वर्णबाग अग्निकांड में नया खुलासा, एकतरफा प्यार में प्रेमी ने आग लगाकर ले ली 7 लोगों की जान

Updated: शनिवार, 7 मई 2022 (19:19 IST)
इंदौर। स्वर्णबाग कॉलोनी में शुक्रवार रात भयानक आग में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में यह सामने आया था कि शॉर्ट सर्किट में कार में आग लगी और फिर उसने बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन अब पूरे मामले में नया मोड़ आया है। सामने आया है कि एक युवक ने आग लगाई और एकतरफा प्यार में उसने यह कदम उठाया।
ALSO READ: इंदौर में भीषण आग ने ली 7 की जान, क्यों उठ रहे हैं फायर ब्रिगेड पर सवाल?
मामले में यह चौंकाने वाला खुलासा मकान मालिक इंसाफ पटेल के घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुआ है। फुटेज में युवक वाहन में आग लगाता दिखाई दे रहा है। खबरों के मुताबिक जिस युवक ने आग लगाई वह बिल्डिंग में रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने स्कूटी में आग लगा दी। यहीं से आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है। क्राइम ब्रांच और अन्य टीम आरोपी को तलाश रही है। 
आग लगाता दिखा युवक : सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि शुक्रवार रात करीब 2.54 बजे सफेद शर्ट पहने एक युवक आता दिखाई दिया। युवक ने पार्किंग में खड़े एक वाहन से पेट्रोल निकाला और आग लगा दी। आग लगाने के बाद युवक फुटेज में जाता हुआ भी दिखाई दिया। कुछ देर बाद युवक फिर से इसी बिल्डिंग में आता है। युवक सीसीटीवी कैमरे और बिजली के मीटर के साथ छेड़छाड़ करने के बाद वह वहां से चला जाता है। 
मुख्यमंत्री ने किया 4 लाख की सहायता का ऐलान : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अग्निकांड में मारे गए 7 लोगों की मृत्यु की हृ़दयविदारक घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को 4-4 चार लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। चौहान ने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। लापरवाही सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख