Narak Chaturdashi
✕

बल्ला कांड : आईएमसी अधिकारी ने फिर दिया अभियोजन को झटका, विधायक आकाश विजयवर्गीय पर है आरोप

Updated: गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (23:44 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बल्ले से कथित तौर पर पीटने के मुकदमे में अभियोजन को गुरुवार को अदालत में फिर झटका लगा। आईएमसी अधिकारी ने बचाव पक्ष की जिरह के दौरान मुकदमे में भाजपा विधायक की कथित भूमिका को लेकर अभियोजन की कहानी का स्पष्ट समर्थन नहीं किया।
 
मामले की अदालती सुनवाई की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विधायकों और सांसदों से जुड़े मुकदमे सुनने वाली एक विशेष अदालत ने अभियोजन की गुजारिश पर आईएमसी के भवन निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बायस को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 311 के तहत गवाही के लिए फिर से बुलाया था।
 
अदालत में गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान वह वीडियो क्लिप भी चलाई गई, जो घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आई थी और जिसकी बुनियाद पर अभियोजन ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक ने 26 जून 2019 को आईएमसी अधिकारी बायस को बल्ले से पीटा था।
 
बहरहाल, बचाव पक्ष के एक वकील ने जब बायस से जिरह की तो उन्होंने बल्ला कांड में भाजपा विधायक की कथित भूमिका को लेकर अभियोजन की कहानी का स्पष्ट समर्थन नहीं किया। गौरतलब है कि यह आईएमसी अधिकारी मामले में भाजपा विधायक की कथित भूमिका को लेकर अपने विरोधाभासी बयान से मुकदमे में अभियोजन को पहले भी झटका दे चुका है।
 
अदालत ने मुकदमे में अगली सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तारीख तय की है और अगले गवाह के रूप में आईएमसी के अन्य भवन निरीक्षक असित खरे के बयान होने हैं, जो घटना के वक्त मौके पर मौजूद थे। बहुचर्चित मामले में आरोपों का सामना कर रहे भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 37 वर्षीय भाजपा विधायक ने इंदौर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के एक जर्जर मकान को ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान 26 जून 2019 को क्रिकेट के बल्ले से भवन निरीक्षक को कथित तौर पर पीट दिया था। राज्य में कमलनाथ की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गया था और इसके बाद भाजपा विधायक को गिरफ्तार किया गया था। भाजपा विधायक फिलहाल इस मामले में जमानत पर बाहर हैं।(भाषा)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

कौन हैं डॉ. अमीश शाह? एरिजोना से US संसद का चुनाव जीतकर भारतीय मूल के डॉक्टर ने रचा इतिहास

नए साल में कब-कब बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक? गुजरात सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी नाराज, रक्षामंत्री हेगसेथ पर महाभियोग का खतरा

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख