sawan somwar

आबकारी अधिकारी के यहां छापे में मिली दो करोड़ से अधिक की संपत्ति

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (00:53 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को धार जिले में जिला आबकारी अधिकारी पराक्रम सिंह चंद्रावत के इंदौर, रतलाम और धार स्थित छह ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई शुरू की है। चंद्रावत के आधिपत्य से अब तक लोकायुक्त पुलिस को दो करोड़ रुपए से अधिक की सम्पति की जानकारी मिली है।


विशेष पुलिस स्थापना शाखा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर के अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि आज सुबह छह बजे लोकायुक्त पुलिस की छह टीमों ने चंद्रावत के छह ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। लोकायुक्त पुलिस ने चंद्रावत और उनके परिवार के आधिपत्य के इंदौर के विजय नगर के स्कीम नंबर 74 स्थित घर, सयाजी होटल और स्टार चौराहा स्थित दोनों पेट्रोल पम्प, जावरा स्थित वेयर हाउस और रतलाम जिले के कालूखेड़ा स्थित उनके पैतृक घर पर दस्तावेज खंगाले।

इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस की एक टीम ने चंद्रावत का धार स्थित शासकीय कार्यालय सील कर दिया। सोनी के अनुसार, आरोपित के आधिपत्य से अब तक सवा करोड़ रुपए की ज्वेलरी, 40 लाख रुपए की महंगी घड़ियां, साढ़े 12 लाख रुपए नकदी, साढ़े 12 लाख रुपए की सावधि बचत (एफडी), छह बैंक खाते, दो बैंक लॉकर, इंदौर के बंसी ट्रेंड सेंटर में एक दुकान, बीसीएम हाइट में एक फ्लैट, स्कीम नंबर 140 में एक भूखंड और कई बीमा पॉलिसियां मिली हैं, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक है।

विभागीय सूत्रों ने बताया आरोपित चंद्रावत की विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति लगभग 16 वर्ष पूर्व उनके पिता के महू में एक अपराधी के साथ मुठभेड़ में शहीद हो जाने के बाद हुई थी। इसके बाद शहीद पिताजी के नाम से चंद्रावत की मां ने एक पेट्रोल पम्प शुरू किया था। इसके कुछ वर्षो बाद चंद्रावत ने दूसरा पेट्रोल पम्प अपनी पत्नी के नाम से शुरू किया था। लोकायुक्त पुलिस फ़िलहाल मामले की जांच कर रही है। 
 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख