manglik dosh calculator
✕

डॉ. सिवन IIT इंदौर के संचालक मंडल के अध्यक्ष

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (14:23 IST)
Indore news in hindi : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख डॉ.के. सिवन को 3 साल के लिए इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के संचालक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
सिवन ने आईआईटी इंदौर के संचालक मंडल के अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर दीपक बी. फाटक का स्थान लिया है। फाटक का कार्यकाल 21 अगस्त को खत्म हुआ था।
 
आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने कहा कि संस्थान के संचालक मंडल के अध्यक्ष के रूप में डॉ. सिवन को पाकर हम बहुत खुश और उत्साहित हैं। उन्हें आईआईटी इंदौर के परिवार में शामिल किए जाने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था, जब भारत ने चंद्रयान-3 की कामयाबी के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आईआईटी इंदौर को डॉ. सिवन के मार्गदर्शन में अंतरिक्ष इंजीनियरिंग के अनछुए क्षेत्रों में काम करते हुए देश के अंतरिक्ष अभियान में योगदान का मौका मिलेगा।
 
जोशी ने उम्मीद जताई कि सिवन के नेतृत्व में आईआईटी इंदौर इसरो के साथ शिक्षा और अनुसंधान के अलग-अलग क्षेत्रों में पहले से अधिक सहभागिता कर सकेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख