dharma sangrah
✕

आसानी घर बैठे भर सकते हैं बिजली का बिल, मिलेगी 20 रुपए तक की छूट

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (19:06 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस से जंग में चल रहे लॉकडाउन में आप घर बैठे बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। इसमें आपको बिल की राशि पर छूट भी मिलेगी। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने ग्राहकों से अपने घर बैठे ऑनलाइन, कैशलेस तरीसे बिजली बिल जमा करने का आग्रह किया है। मप्रपक्षेविविकं इंदौर के एमडी विकास नरवाल ने बताया कि ग्राहकों को मोबाइल पर पैमेंट लिंक भी भेजी जा रही है। इसमें कैशलेस तरीके से बिल जमा करने पर 5 से 20 रु. तक की छूट मिलेगी।
 
ऊर्जस ऐप पर भी कर सकते हैं बिल जमा : मप्रपक्षेविविकं पोर्टल के भी दाईं ओर बिल पैमेंट आप्शन की मदद से कैशलेस बिल भरे जा सकते हैं। घरेलू ग्राहकों मप्रपक्षेविविकं के ऊर्जस एप के होम पेज पर दाईं ओर पे यूअर बिल के ऑप्शन पर जाकर बिल का पैमेंट किया जा सकता है।
मप्रपक्षेविविकं के हर ग्राहक को एसएमएस/ई-मेल से बिल भेज रही है। कंपनी क्षेत्र के इन्दौर शहर के 450 व अन्य स्थानों के 750 व्हाट्‍सएप ग्रुप से भी कैशलेस तरीके से बिल भरने की अपील की जा रही हैं। 
 
नरवाल ने बताया कि पेटीएम, फोन-पे, गुगल-पे, एयरटेल मनी, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एनआईसीटी, एमपी ऑनलाइन से भी बिल का भुगतान किया जा सकता है। कैशलेस तरीके से घर बैठे बिल भरने पर 5 से 20 रुपए तक की छूट ग्राहकों को मिलेगी।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

10.22 करोड़ घरों तक पहुंचे RSS स्वयंसेवक, देश में 1.03 लाख स्थानों पर संघ का विस्तार

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- नेतृत्व में न क्लैरिटी, न कैपेसिटी और न क्रेडिबिलिटी

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

इंदौर में AI DEEP FAKE से कर दिया बड़ा कांड, अफसरों के फर्जी चेहरे बनाकर कर दिए वायरल, FIR दर्ज

अगला लेख