Daily Horoscope
✕

शहर के ख्यात्र नेत्र चिकित्सक हेमंत डोसी का निधन

Updated: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (00:56 IST)
इंदौर। शहर के ख्यात नेत्र चिकित्सक हेमंत डोसी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से दु:खद निधन हो गया। जिसने भी डोसी के अचानक निधन की खबर सुनी, वह स्तब्ध रह गया। बेहद मिलनसार डोसी एक खुशमिजाज शख्सियत के धनी थे और पिछले 32 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे थे। पारसी मोहल्ला (छावनी) स्थित उनके क्लीनिक में दूर-दराज लोग अपनी आंखों की जांच करवाने के लिए उनके पास आते थे।
 
 
डॉ. डोसी के निधन से उनके करीब के लोग और उन्हें चाहने वालों को एक बड़ा धक्का लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तड़के 3 बजे अचानक उन्हें सीने में दर्द उठा। वे खुद ही अपने निवास से सीढ़ियां उतरकर अस्पताल जाने का प्रयास करने लगे। तभी दिल के दौरे से उनके प्राण पखेरू उड़ गए।  
 
बाद में उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनके प्राण नहीं बचा सके। डॉ. डोसी शहर के सुविख्यात नेत्र चिकित्सक होने के साथ ही बेहद ही स्नेहदिल और मृदुभाषी थे। वे कई बार यशवंत क्लब में भी प्रमुख पदों पर रहे। डॉ. डोसी के पुत्र और पुत्री विदेश में हैं और उनके लौटने के बाद ही शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख