manglik dosh calculator
✕

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में दर्शन को लेकर विवाद, वीडियो हो रहा वायरल...

Updated: बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (17:29 IST)
इंदौर। शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दर्शन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्‍स खुद को किसी मंत्री मिश्रा का दामाद बता रहा है और नियम विरुद्ध मंदिर में घुसने का प्रयास कर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों से विवाद कर रहा है।   
 
खबरों के अनुसार, मंगलवार को शहर के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने के लिए एक शख्‍स ने अपने आपको किसी मंत्री का दामाद बताते हुए वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर दबाव बनाया और उनसे विवाद किया। विवाद के दौरान शख्‍स ने अपना नाम अतुल तिवारी बताया। 
 
दरअसल मंदिर सुबह 6 बजे खुलता है, लेकिन यह शख्‍स सुबह 4.30 बजे मंदिर पहुंचा और दर्शन को लेकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस पर दबाव बनाते हुए विवाद किया। हालांकि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी मंदिर में दर्शन को लेकर विवाद के मामले सामने आते रहे हैं। पिछले दिनों ही कांग्रेसी नेता के परिवार से जुड़े एक शख्स ने नशे की हालत में मंदिर में उत्पात मचाया था। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख