biodatamaker

कांग्रेस महासचिव बोले, दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद...

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (18:54 IST)
इंदौर। कांग्रेस महासचिव दीपक बाबरिया ने सोमवार को कहा कि गुजरे बरसों के दौरान मध्यप्रदेश में निजी स्वार्थ के लिए सियासी पाला बदलने वाले नेताओं को घर वापसी अभियान के तहत पार्टी में दोबारा शामिल नहीं किया जाएगा।


बाबरिया ने कहा, कांग्रेस में वापसी की इच्छा रखने वाले अलग-अलग नेताओं से हमारी इस अभियान के तहत चर्चा हो रही है। लेकिन ज्यादातर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साफतौर पर मानना है कि जिन नेताओं ने उनके निजी स्वार्थ के चलते पार्टी के साथ गद्दारी करते हुए पाला बदला है, उन्हें पार्टी में वापस नहीं लिया जाना चाहिए। मैं भी इस बात का समर्थन करता हूं।

मध्यप्रदेश के प्रभारी कांग्रेस महासचिव ने कहा, जो लोग जयचंद की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस छोड़कर गए हैं, उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। बाकी (दलबदलू) नेताओं को पार्टी में दोबारा लेने का फैसला गुण-दोष के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई दलबदलू नेता किसी शर्त के साथ कांग्रेस में वापसी की बात करता है, तो उसे पार्टी में दोबारा शामिल नहीं किया जाएगा। दिसंबर 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने पाला बदलकर सत्तारुढ़ दल का दामन थामा था।

इनमें चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, डॉ. भागीरथ प्रसाद, राव उदय प्रताप सिंह के नाम प्रमुख हैं जिन्होंने नाजुक सियासी मौकों पर अचानक भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को करारा झटका दिया था। सूबे की सत्ता से डेढ़ दशक लंबा वनवास खत्म करने के लिए कांग्रेस ने इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले घर वापसी अभियान की घोषणा की है। कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा या अन्य दलों का दामन थामने वाले नेताओं को इस अभियान के तहत दोबारा कांग्रेस में शामिल किया जाएगा।

बाबरिया ने एक सवाल पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उन सीटों पर पहले ध्यान कें​द्रित किया जाएगा, जहां कांग्रेस मुश्किल चुनौती से जूझ रही है। इन सीटों पर योग्य नेताओं को चुनावों से काफी पहले इशारा कर दिया जाएगा कि वे उम्मीदवारी की तैयारी करें।

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना : अनाथ और असहाय बच्चों के भविष्य की मजबूत आधारशिला, योगी सरकार में एक लाख से अधिक बच्चों तक पहुंच रहा योजना का लाभ

अगला लेख