kalsarpa dosh calculator
✕

आबकारी अधिकारी से शादी के फर्जी दस्तावेज पेश किए थे, अब युवती ही बनी आरोपी

Updated: शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (12:04 IST)
इंदौर। एक बेहद हाईप्रोफाइल मामले में भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने  फर्जी दस्तावेज पेश कर खुद को तत्कालीन आलीराजपुर के आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही की पत्नी बताते हुए दहेज सहित गई गंभीर आरोप लगाए थे। इस युवती की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
 
रिपोर्ट में युवती ने कहा था कि विनय रंगशाही और उनके पिता अशोक रंगशाही (रिटायर्ड डीएसपी) और उनकी पत्नी ने भी मारपीट की थी। तब पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी। विवाह प्रमाणस्वरूप युवती द्वारा थाना भंवरकुआ के अपराध में स्वयं के विवाह तथा निकाह के संबंध में 2 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे। इन दस्तावेजों की छाया प्रति तथा कार्बन प्रति प्रस्तुत की गई थी।
 
जब पुलिस ने पूरे मामले व शादी के दस्तावेजों की जांच की तो ये फर्जी निकले। फिर इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता युवती ही फर्जी कागज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं की आरोपी बन गई है। प्रकरण दर्ज होने के बाद विनय रंगशाही का ट्रांसफर भी आलीराजपुर से हो गया था और वो फरार रहे, वहीं परिवार की भी काफी बदनामी हुई थी। लेकिन जांच के बाद अब पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख