dharma sangrah

शांति और खुशी का पैगाम देता है क्रिसमस

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (19:51 IST)
ईसा मसीह के जन्मदिन क्रिसमिस को देश और दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। इंदौर समेत देशभर में क्रिसमस की तैयारियां जारी हैं। इस अवसर पर घरों में आकर्षक साज-सज्जा की जाती है।
 
इंदौर धर्मप्रांत के बिशप चाको ने बताया कि क्रिसमस अनोखा पर्व है, जो हमें सच्चाई और सद्‍भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही यह त्योहार शांति, खुशी और नई उमंग का पैगाम देता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर ईसाई समुदाय के लोग अपने तरीके से घरों को सजाते हैं। कोई आकर्षक रूप से गौशाला सजाता है तो घर और आंगन को क्रिसमस ट्री से सजाता है। 
 
उन्होंने कहा कि क्रिसमस ईश्वरीय प्रेम और कृपा की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर घरों में लगाए जाना स्टार यह दर्शाता है कि उद्धार या मुक्ति का जगत में आगमन हो चुका है। बिशप ने कहा कि इस पर्व को मनाने अंदाज तब और भी खास हो जाता है जब अन्य धर्म के लोग भी आयोजन में शामिल परस्पर भाईचारे की भावना को अभिव्यक्त करते हैं। 
 
इस अवसर पर फादर जोबी आनंद ने कहा कि बाइबल के अनुसार यीशु को शांति का राजकुमार कहा जाता है। उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय समाज ही धर्म के खास महत्व को गहराई से समझ पाता है। यीशु कहते हैं कि किसी को माफ करने के लिए कोई शर्त नहीं रखी जानी चाहिए।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख