Hanuman Chalisa

इंदौर : कोरोनाकाल में बर्ड फ्लू का खौफ, 50 मरे कौओं के मिलने से हड़कंप, शुरू हुआ जांच अभियान

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (23:19 IST)
इंदौर। इंदौर के एक हरे-भरे इलाके में हाल ही में मृत पाए गए कौओं में शुक्रवार को बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई। इससे सतर्क प्रशासन ने सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
 
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पूर्णिमा गडरिया ने  बताया कि रेसीडेंसी क्षेत्र के स्कूल डेली कॉलेज के परिसर में मंगलवार को करीब 50 कौए मृत पाए गए थे। पशु चिकित्सा विभाग ने इनमें से कुछ कौओं के शव परीक्षण (ऑटोप्सी) के दौरान नमूने लेकर भोपाल की एक प्रयोगशाला में इनकी जांच कराई तो इनमें बर्ड फ्लू फैलाने वाले वायरस एच5एन8 की पुष्टि हुई।
 
उन्होंने बताया कि रेसीडेंसी क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों को खोजने के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। इन मरीजों के नमूने लिए जाएंगे और इन्हें बर्ड फ्लू की जांच के लिए भेजा जाएगा।
 
इस बीच, पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक प्रमोद शर्मा ने बताया कि डेली कॉलेज परिसर में शुक्रवार को भी करीब 20 कौए मृत पाए गए। अब तक मरे मिले सभी कौओं को सुरक्षित वैज्ञानिक विधि से दफना दिया गया है।
 
शर्मा ने बताया कि हरियाली से भरे रेसीडेंसी क्षेत्र में हजारों कौओं का बसेरा है। इस क्षेत्र में मरे कौओं को खोजने का अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी जारी रहेगा।
 
गौरतलब है कि रेसीडेंसी क्षेत्र, शहर के पॉश इलाकों में शुमार होता है। इस इलाके में पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों के साथ न्यायाधीशों के भी बंगले हैं। (भाषा) 

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

इंदौर में तेंदुए का आतंक, बाइक सवार पर अचानक झपटा, CCTV में कैद हुई घटना

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक

Gujarat : सूरत में बारिश का कहर, 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न, 2100 लोगों का रेस्क्यू, रेड अलर्ट जारी

योगी सरकार का मेगा ग्रीन मिशन, गंगा-यमुना समेत 13 नदियों के किनारे लगेंगे 3.83 करोड़ से अधिक पौधे

अगला लेख