dharma sangrah
✕

इंदौर में बदमाश के चंगुल में फंस नहीं पाया बच्चा

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (23:47 IST)
इंदौर। शहर में तेजी से बढ़ रहे अपराधों के बीच शुक्रवार को एक सुखद खबर यह भी सामने आई कि करीब साढ़े तीन साल का बच्चा बदमाश के चंगुल में फंसते-फंसते बच गया। यह घटना आशीष नगर में रहने वाले 'मा री लाड़ली साड़ी' के मालिक अनुराग जैन के बेटे समग्र के साथ घटित हुई।
 
अनुराग ने बताया कि बंगाली चौराहे के समीप उनका शोरूम है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बचे वे दुकान मंगल कर रहे थे तभी उनका साढ़े तीन साल का बेटा समग्र घबराया सा दौड़ता हुआ आया। उसने बताया कि उसके कान के पीछे किसी ने मारा।
 
आसपास के लोग बाहर दौड़े और उन्होंने 22 साल की उम्र के युवक को पकड़ा, जो शराब के नशे में चूर था। उसके हाथ में थिनर जैसा कोई नशीला पदार्थ था। 
 
इस शराबी ने इस बात से इनकार किया कि वह बच्चे को अगवा करने आया था। जैन ने बताया कि जब हम लोग उसे पकड़ने दौड़े तो वह भागा नहीं। कुछ ही देर में वहां तिलक नगर पुलिस आ गई, जो युवक को अपने साथ ले गई। अब पुलिस जांच करेगी कि वह अपराधी है या नहीं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख