dharma sangrah
✕

गरबे से लौटती 12 साल की बच्‍ची ऐसे बची 4 दरिंदों से, नहीं तो इंदौर में हो जाता बड़ा कांड

Updated: मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (13:19 IST)
इंदौर में नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व के दौरान भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। न ही रात में कहीं पुलिस की चौकसी नजर आती है। हाल ही में गरबा देखकर लौट रही एक 12 वर्षीय बच्ची 4 दरिंदों का शिकार होने से बच गई। दरअसल, चार नाबालिग लड़कों ने लड़की के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। घटना के ठीक दौरान रास्ते से गुजर रही महिलाओं की आवाज सुनकर बच्ची ने शोर मचा दिया, जिससे डरकर सभी आरोपी फरार हो गए। अगर वो शोर नहीं मचाती तो इंदौर में बड़ा कांड हो जाता।

मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां गरबा देखकर लौट रही एक 12 वर्षीय बच्ची को चार नाबालिग लड़कों ने अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला : पुलिस को की गई शिकायत में कक्षा छठी में पढ़ने वाली 12 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह 27 सितंबर की रात अपनी सहेली के साथ गरबा देखने गई थी। रात करीब 11 बजे जब दोनों घर लौट रही थीं, तो सहेली रास्ते में अपने घर चली गई। जब पीड़िता पंचायत भवन के पास से अकेले गुजर रही थी, इसी दौरान चार नाबालिग लड़कों ने उसे रोका। आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित था, जिसके आवाज देने पर वह रुक गई। मौके का फायदा उठाकर चारों लड़कों ने बच्ची का मुंह और हाथ दबा दिया और उसे जबरदस्ती पंचायत भवन की ओर खींचकर ले जाने लगे। वहां उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

शोर मचाते ही भागे आरोपी : आरोपी अपनी नापाक कोशिशों को अंजाम दे पाते, उससे पहले ही रास्ते से कुछ महिलाओं के गुजरने की आवाज आई। यह सुनकर बच्ची ने हिम्मत जुटाई और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही चारों आरोपी घबरा गए और उसे छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। डरी-सहमी बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई। अगले दिन, रविवार को परिजन बच्ची को लेकर तेजाजी नगर थाने पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और चारों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
Edited By: Navin Rangiyal 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

आशि‍याने टूटे तो कैसे ज़ार-ज़ार हुई ज़िंदगी, दर्द से सहम उठा सड़क पर ब‍िखरा बेजान मलबा भी, कृष्णबाग कॉलोनी का दुख

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख