dharma sangrah
✕

इंदौर में 61 साल के कारोबारी को किया हनी ट्रैप, होटल ले गई, वीडियो बनाया और लूट लिए 20 लाख रुपए

Updated: शनिवार, 24 मई 2025 (14:27 IST)
कई तरह के फ्रॉड के बीच अब इंदौर में एक बुजुर्ग कारोबारी को अपने झांसे में फंसाने और ब्‍लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती ने कारोबारी से 20 लाख रुपए लूट लिए और इसके बाद भी वो लगातार उन्‍हें ब्‍लैकमेल कर रही थी। मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र का है। पुलिस इसे हनीट्रैप के तौर पर देख रही है।
यहां एक 61 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। उससे 20 लाख रुपए की वसूली की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित व्यक्ति है इंदौर का कारोबारी : पुलिस के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति बिचौली मर्दाना क्षेत्र में किराए की दुकानों और एक सुपरमार्केट का संचालन करते हैं। कुछ समय पहले वैशाली नाम की एक युवती नौकरी करने आई थी फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाने लगीं।

होटल में बनाया अश्लील वीडियो : पीड़ित की शिकायत के अनुसार युवती ने विश्वास में लेकर उन्हें उज्जैन ले गई और रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में कमरा बुक किया। यहीं पर उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद वैशाली ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी महिला ने वीडियो दिखाकर व्यापारी को बदनाम करने की धमकी देकर उससे 20 लाख रुपए ले लिए।

वसूली के बाद भी ब्लैकमेलिंग जारी : रकम लेने के बावजूद वैशाली की धमकियां बंद नहीं हुईं। वह और अधिक पैसों की मांग करती रही। मानसिक तनाव के कारण पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। कनाड़िया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के तहत एफआईआर दर्ज की है। जोन 2 डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख