dharma sangrah

इंदौर में पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी चिंताजनक, मंत्री विजयवर्गीय बोले लगाएंगे 51 लाख पौधे

25 करोड़ की तुलना में केवल 4-5 करोड़ पेड़ हैं

Updated: गुरुवार, 30 मई 2024 (15:29 IST)
Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर में पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी को लेकर चिंता जताते हुए सूबे के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने गुरुवार को कहा कि इंदौर में हरियाली बढ़ाने के लिए निकट भविष्य में महज 4 घंटे के भीतर 51 लाख पौधे (51 lakh saplings) लगाए जाएंगे।

ALSO READ: इंदौर में रिकॉर्डतोड़ गर्मी: ट्रैफिक सिग्नल का वक्त घटा, ट्रांसफार्मर के सामने चलाए जा रहे कूलर
 
4 घंटे के भीतर 51 लाख पौधे लगाएंगे : विजयवर्गीय ने अपने गृहनगर इंदौर में कहा कि आने वाली पीढ़ियों की खातिर शुद्ध प्राणवायु की उपलब्धता और प्रदूषण से मुक्ति के लिए शहर में हरित क्रांति अभियान चलाया जाना बेहद जरूरी है। इसलिए हमने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर फैसला किया है कि हम निकट भविष्य में शहर में 4 घंटे के भीतर 51 लाख पौधे लगाएंगे।

ALSO READ: इंदौर में रविवार को सूरज के सबसे गर्म तेवर, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा
 
25 करोड़ की तुलना में केवल 4-5 करोड़ पेड़ हैं : विजयवर्गीय ने कहा कि पौधरोपण के इस कारनामे को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की कोशिश भी की जाएगी। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि इंदौर में आबादी के मौजूदा दबाव के हिसाब से शहर में लगभग 25 करोड़ पेड़ होने चाहिए, लेकिन इनकी तादाद 4-5 करोड़ पर सिमट गई है।
 
विजयवर्गीय ने कहा कि अगले 4-5 साल के दौरान शहर में 25 करोड़ पौधे लगाए जाने की जरूरत है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में 23 मई को दिन का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई माह में आठ साल बाद का रिकॉर्ड स्तर था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख