biodatamaker

MP: बालक के मुंह में थे 50 दांत, सर्जरी के जरिए 30 बेडौल दांत निकाले

Updated: सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (23:42 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में अनोखे मामले में 10 वर्षीय बालक के मुंह में 50 दांत पाए गए और सर्जनों ने उसके मुंह से 30 बेडौल दांत निकालकर उसे इस दुर्लभ विकृति से मुक्ति दिलाई है। निजी क्षेत्र के मॉडर्न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सर्जन डॉ. सचिन ठाकुर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
ठाकुर ने बताया कि दांतों में लंबे समय से सूजन और दर्द की शिकायत के चलते 10 साल के बालक को हमारे अस्पताल लाया गया था। एक्स-रे में पता चला कि एक दुर्लभ विकृति के चलते उसके मुंह में कुल 50 दांत हैं।
 
उन्होंने बताया कि चिकित्सीय भाषा में 'ओडोन्टोमा' कही जाने वाली यह विकृति 1 लाख में से 1-2 लोगों में पाई जाती है और समय रहते दूर नहीं किए जाने पर मरीज के लिए गंभीर साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि सर्जनों के 3 सदस्यीय दल ने करीब ढाई घंटे के हालिया ऑपरेशन के दौरान बालक के दूध के दांतों के नीचे बने वे 30 बेडौल दांत निकाल दिए, जो उसके स्वस्थ दांतों के विकास में बाधा बन रहे थे।
 
ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि हम उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं। हमें उम्मीद है कि 18 साल की उम्र तक उसके मुंह में पूरे 32 स्वस्थ दांत आ जाएंगे।(सांकेतिक चित्र)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.91 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में ट्रांसफर किए 147 करोड़, 5,605 नए लाभार्थी भी जुड़े

अगला लेख