Hanuman Chalisa
✕

अस्पताल जाकर करते हैं यह सुखद काम, 150 दिन से चल रहा है यह सिलसिला

Updated: रविवार, 26 नवंबर 2017 (12:01 IST)
इंदौर। आज से 150 दिन पहले 6-7 युवाओं के मन में आया कि समाज हित में कुछ किया  जाए। तय हुआ कि महीने में एक-दो बार जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया जाए। अगले  ही दिन लगभग 400 लोगों के लिए रोटी-सब्जी और नमकीन चावल पकवाए गए और तय  किया गया कि यह भोजन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। 
 
ऐसे समय गुरुजी (श्री पुरुषोत्तम नारायण कोरान्ने) ने सुझाया कि एमवाय अस्पताल जाओ,  क्योंकि वहां व्यक्ति दूरदराज से आता है। वह पीड़ित है और कामकाज छोड़कर यहां अपना  इलाज करवाने आया है। गुरुजी की सलाह पर अस्पताल पहुंचे और वहां भोजन वितरण  किया।
 
इससे सभी युवा साथियों को अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। तय हुआ कि इस कार्यक्रम को  मिशन का रूप देकर लंबे समय तक चलाना है। इसके लिए और लोगों को जोड़ने की  आवश्यकता महसूस हुई। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। कारवां बढ़ता  गया और 6-7 दोस्तों की लिस्ट में अब 30 से ज्यादा लोग हो गए।
 
फिर सबने मिलकर तय किया कि अगले दिन फिर भोजन वितरण करवाया जाए...। सो  अगले दिन फिर व्यवस्थाएं जुटाकर भोजन वितरण किया गया। बस अब क्या था? 30  लोगों की सूची अब 60 से ज्यादा लोगों की हो गई थी। तय हुआ कि रोज भोजन बांटा जाए। बस तब से लगातार अन्नपूर्णा मां की कृपा और भोजन सामग्री के प्रबंधकों के  सहयोग से ये सिलसिला आज 150 दिन पूरे कर रहा है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

अगला लेख