इंदौर में 15 साल की लड़की को 3 लाख में बेचा, दोस्त और महिला ने कराई शादी, 5 लोग गिरफ्तार
इंदौर की बाणगंगा थाना पुलिस ने 15 साल की लापता लड़की को उज्जैन जिले के बड़नगर से बरामद किया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि किशोरी के दोस्त और एक महिला ने उसे 3 लाख रुपए में बड़नगर निवासी युवक को बेच दिया था। पुलिस ने मामले में किशोरी के दोस्त सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ जारी है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार करीब 15 दिन पहले किशोरी के परिजनों ने बाणगंगा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी के दोस्त राकेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि सोनू बंजारा नामक महिला की मदद से किशोरी को बड़नगर निवासी संजय पाटीदार के पास भेजा गया, जहां दोनों की शादी भी करा दी गई थी।
पुलिस रविवार रात किशोरी को थाने लेकर पहुंची और पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि उसे भी इस सौदे की रकम में से कुछ पैसे दिए गए थे। आरोप है कि उसे यह भी समझाया गया था कि शादी के करीब एक सप्ताह बाद वह इंदौर लौट आए और संजय पाटीदार के घर से नकदी एवं सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग आए। इसके बाद सामान और रकम का आपस में बंटवारा करने की योजना थी।
जांच में यह भी सामने आया कि किशोरी को कथित तौर पर यह सलाह दी गई थी कि यदि संजय पाटीदार किसी तरह का विवाद करे, तो उसके खिलाफ बाणगंगा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा देना। पुलिस ने फिलहाल किशोरी, उसके दोस्त समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में मानव तस्करी, नाबालिग से जुड़े अपराध और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।