Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पढ़ाई से ध्यान हटा सत्संग करने लगा 12वीं का छात्र, अचानक हुआ लापता

मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (17:56 IST)
इंदौर। बनारस के नामी परिवार से संबंध रखने वाले सिका स्कूल के एक छात्र का एकाएक पढ़ाई से मन हटा और एकांत में रहने लगा, फिर लापता हो गया। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में लगे हुए हैं।

ALSO READ: 21 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त, 2 कंटेनर्स में लगभग 3000 किलो हेरोइन
 
लसूड़िया पुलिस ने बताया कि सिका स्कूल में पढ़ाने वाले शिवप्रसाद उपाध्याय निवासी स्कीम नंबर 78 सेक्टर डी का 17 साल का बेटा कुश रविवार को लापता हो गया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पिता शिवप्रसाद का कहना है कि बेटा सिका स्कूल में 12वीं का छात्र था। संगीत में उसे महारत हासिल थी।

ALSO READ: कोविशील्ड पर UK के फैसले से भारत नाराज, कहा- हम भी करेंगे जवाबी कार्रवाई
 
सिका स्कूल में वह म्यूजिक विनर रह चुका है। अन्य शहरों में भी उसकी संगीत की काबिलियत को सराहना मिली थी। आकाशवाणी का भी वह बाल कलाकार था। बीते कुछ माह से उसने पढ़ाई और संगीत से ध्यान हटा दिया और एकांत में रहते हुए सत्संग की बातें करने लगा। फिर वह लापता हो गया। शिवप्रसाद का परिवार बनारस का रहने वाला है। वहां संगीत में परिवार का खासा नाम है।

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

Donald Trump : खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'सब एक जगह थे, लेकिन हमला नहीं किया', हो सकता है कि ये आंसू भी नकली हों

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

गुजरात के साणंद में 7,500 रुपए करोड़ के CG Semi सेमीकंडक्टर प्लांट से उत्पादन शुरू, जापान-मलेशिया को होगा चिप्स निर्यात

दिल्ली में झारखंड का डिजिटल विजन पेश करेंगे CM हेमंत सोरेन, AI पॉलिसी और रांची IT पार्क पर रहेगा फोकस

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

अगला लेख