dharma sangrah
✕

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2017 (17:20 IST)
* मानव जीवन की आचार-संहिता-मानस के तुलसी 

तुलसी और 'श्री रामचरित मानस' एक-दूसरे के पर्याय लगते हैं। तुलसी का मानस केवल राम के  चरित्र का ही वर्णन नहीं है, अपितु मानव जीवन की आचार-संहिता है। इसमें प्रत्येक मानव को  व्यावहारिक ज्ञान की शिक्षा मिलती है। 
 
श्री रामचरित मानस सिर्फ एक धर्मग्रंथ मात्र नहीं है, वरन मानस धर्मों की संकीर्ण सीमाओं से  परे एक धर्म की अनुशंसा करता है। वो धर्म, मानव-धर्म है। मानस में कहीं भी 'हिन्दू धर्म' या  'हिन्दू' शब्द का उल्लेख नहीं है। ये तो सांप्रदायिक भावनाओं से ऊंचा उठकर मानव-मानव के  बीच में प्रेम, सामंजस्य, समानता व एकता को प्रतिष्ठित करता है। सच तो ये है कि उन्नत  मानवता ही तुलसी के मानस का केंद्र है।
 
किस अवसर पर मानव को कैसा आचरण करना चाहिए, इस बात का हर स्थान पर मानस में  उल्लेख मिलता है। माता-पिता की आज्ञा का पालन, गिरे एवं निम्न वर्ग के लोगों के साथ  प्रेमभाव, दूसरों के अधिकारों को सम्मान की दृष्टि से देखना, एक राजा का प्रजा के प्रति  कर्तव्य, एक पत्नी का पति के प्रति कर्तव्य, बुजुर्गों की राय का महत्व, शत्रु के साथ व्यावहारिक  नीति आदि इन सब आचार सं‍हिताओं का कालजयी दस्तावेज श्री रामचरित मानस है। 
 
श्री रामचरित मानस सर्वांग सुन्दर, उत्तम काव्य-लक्षणों से युक्त, साहित्य के सभी रसों का  आस्वादन करने वाला, आदर्श गार्हस्थ जीवन, आदर्श राजधर्म, आदर्श पारिवारिक जीवन,  पातिव्रत्य धर्म, आदर्श भ्रातृप्रेम के साथ सर्वोच्च भक्तिज्ञान, त्याग, वैराग्य एवं सदाचार व  नैतिक शिक्षा देने वाला सभी वर्गों, सभी धर्मों के लिए आदर्श ग्रंथ है। 
 
और तो और, साक्षात शिव ने जिस ग्रंथ पर अपने हस्ताक्षर 'सत्यम्-शिवम्-सुन्दरम्' लिखकर  किए हों, उस ग्रंथ का वर्णन संभव नहीं है।
 
आज के संदर्भ में जहां चारों ओर हाहाकार, भ्रष्टाचार, भीषण अशांति मची है, संसार के बड़े-बड़े  मस्तिष्क संहार के नए साधन ढूंढ रहे हैं, तब सिर्फ रामचरित मानस ही प्रेम के पराशर में  अग्रणी है।
 
वस्तुत: तुलसी का मानस जो शिक्षा देता है उसमें उपदेश नहीं, जीवन का सत्य होता है। तुलसी  की सारी चिंता चारित्रिक तथा सांप्रदायिक सद्भावपूर्ण उन्नति के रास्ते पर ले जाने की ही है।  स्वार्थ, ज्ञान, अहम्, ईर्ष्या, बैर के अंधेरों में डूबती इस सदी के सामने आज तुलसी चिंतामणि  लेकर खड़े हैं। इसके सभी आदर्शों का अवलंबन आवश्यक है।
 
अंत में तुलसीजी के बारे में संक्षिप्त...
 

 
1. संवत् 1554 में श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन 12 माह गर्भ में रहने के पश्चात  तुलसीदासजी का जन्म हुआ।

2. 1583 जेष्ठ शुक्ल 13, गुरुवार को विवाह हुआ।

3. 1607 को मौनी अमावस्या के दिन चित्रकूट में हनुमानजी की कृपा से श्री रामचन्द्रजी के  दर्शन हुए।

4. 1631 में रामचरित मानस की रचना प्रारंभ की एवं 1633 में पूर्ण हुई।

5. 1680 में श्रावण कृष्ण तृतीया को शनिवार के दिन वे श्रीराम में विलीन हो गए।


 

लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

सभी देखें

Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को है पुष्कर महास्नान, जानें क्यों इसके बिना अधूरी मानी जाती है चार धाम की यात्रा

Lal Kitab Singh Rashifal 2027: छठे भाव के राहु दिलाएंगे शत्रुओं पर विजय, पर अष्टम शनि से रहना होगा सावधान! जानें सिंह राशि का पूरा हाल

देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान? जानिए पूजा की सही विधि, शुभ मुहूर्त और दीप जलाने के नियम

Lal Kitab Kark Rashifal 2027: 3 जून से कर्क राशि की कड़ी परीक्षा, जानें शनि-राहु से बचने के लाल किताब के अचूक उपाय

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर

अगला लेख