• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन
Written By ND

नारियली अम्बोड़े

खाना खजाना
ND

सामग्री :
1 कच्चे नारियल के टुकड़े, चने की दाल 200 ग्राम, लालमिर्च (सूखी हुई) 5-6, प्याज (कटा हुआ) 1, हरा धनिया (कटा हुआ) 1 बड़ा चम्मच, अदरक (कटा हुआ) 1 टुकड़ा, पुदीने के पत्ते (कटे हुए) 1 बड़ा चम्मच, मीठा नीम पत्ते (कटे हुए) 8-10, नमक स्वादानुसार, 1/2 चम्मच गरम मसाला, तलने के लिए पर्याप्त तेल।

विधि :
चने की दाल को दुगुने पानी में चार घंटे तक भिगोएँ, फिर नारियल, सूखी हुई लाल मिर्च, नमक व मसाला डालकर गाढ़ा पीस लें।

पिसी हुई पिट्ठी में प्याज, हरा धनिया, अदरक, पुदीना व मीठा नीम डालकर 2-3 मिनट तक खूब फेंटें। अब तेल गरम करें। तैयार पिट्ठी के गोल-गोल अम्बोडे तलकर निकाल लें।

घर आए मेहमानों को तैयार अम्बोड़े नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।