Hanuman Chalisa
✕

इस गणतंत्र दिवस पर बनाएं चटपटा तिरंगा सैंडविच, पढ़ें सरल तरीका

Updated: सोमवार, 25 जनवरी 2021 (18:36 IST)
Republic Day Food
 
सामग्री : 
 
एक पैकेट सैंडविच ब्रेड, 250 ग्राम बेसन, 6 आलू, प्याज 2, कटा हुआ धनिया 1/2 कप, 2 कटी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, सौंफ, राई, लालमिर्च, जीरा सभी आधा-आधा चम्मच, 1 कटोरी टोमॅटो सॉस, नमक स्वादानुसार। 
 
हरी चटनी के लिए- हरा धनिया, पुदीना, अदरक, हरीमिर्च, नीबू, नमक, शकर, भुना जीरा। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले बेसन में हरा धनिया, मिर्च, सौंफ, हल्दी, अजवाइन, नमक डालकर घोल बनाकर रख लें। अब उबले आलू में बारीक प्याज, नमक, हरी मिर्च, जीरा, मिलाकर गूंथ लें। अब हरी चटनी की सामग्री मिलाकर मिक्सी में पीस लें। 
 
एक समतल जगह पर एक ब्रेड रखें, उस पर हरी चटनी लगाएं, उस पर दूसरी ब्रेड रखकर आलू का मिश्रण फैलाएं, उस पर तीसरी ब्रेड रखकर टमाटर सॉस लगाकर चौथी ब्रेड से ढंक कर सावधानीपूर्वक उठाकर बेसन के घोल से लपेटें और गरम तेल भूरे होने तक तलें। अब इसे चार भाग में सैंडविच की तरह काट लें। दिखने में खूबसूरत और चटपटा तिरंगा सैंडविच अब चटनी के साथ सर्व करें। 

ALSO READ: Tiranga Rice Recipe : गणतंत्र दिवस के खास मौके पर जायका लें स्वादिष्‍ट तिरंगे चावल का

ALSO READ: तिरंगे सलाद से करें गणतंत्र दिवस का स्वागत, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख