shradh paksha
✕

होली पर बनाएं एकदम कुरकुरी आलू कचौरी, स्वाद ऐसा कि दीवाना बना दें...

Updated: शनिवार, 16 मार्च 2019 (15:26 IST)
कवर सामग्री : 
 
3 कप सूजी (बारीक), 1 कप मैदा, 2 बड़ा चम्मच तेल, चुटकीभर मीठा पीला रंग, दूध अंदाज से, 1/2 चम्मच नमक, तलने के लिए तेल। 
 
भरावन सामग्री : 
 
250 ग्राम आलू (उबले व मैश किए हुए), 2 छोटे चम्मच दरदरी सौंफ, 2 हरी मिर्च कद्दूकस की हुई, लाल मिर्च पावडर, अमचूर पावडर, चाट मसाला, अदरक (एक टुकड़ा कद्दूकस), नमक स्वादानुसार। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले सूजी और मैदा छानकर उसमें नमक, मीठा रंग व तेल मिलाकर दूध की सहायता से सख्त गूंथ लें। तत्पश्चात आलू में सभी मसाले मिलाएं और मिश्रण को एकसार कर लें। 
 
अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे बेले और आलू मसाला भरकर कचोरियां तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करके धीमी आंच पर कचोरियों को सुनहरी और कुरकुरी होने तक तल लें। अब गरमा-गरम एकदम कुरकुरी आलू कचौरी को हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ पेश करें। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख