ganesh chaturthi

प्याज, कच्ची कैरी, धनिया और मिर्च का कचूमर, स्वाद के साथ बढ़ाएगा इम्युनिटी

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (17:10 IST)
raw mango salad
 
 
अभी कोरोना संक्रमण हर तरफ फैला हुआ है और कोरोना आप पर तभी हावी होता है, जब आपकी इम्युनिटी कमजोर हो। अत: गर्मी के इन दिनों में प्याज और कच्ची कैरी का यह कचूमर आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होगा। आइए जानें कचूमर की सामग्री और आसान विधि- 
 
सामग्री : 1 बड़े आकार की कच्ची कैरी, एक बड़ा प्याज, 1 हरी मिर्च, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच काला नमक, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, सादा नमक स्वादानुसार, थोड़ा-सा हरा धनिया बारीक कटा हुआ। 
 
विधि : कैरी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब प्याज, हरी मिर्च को भी बारीक काट लें। अब एक बाउल में कटी हुई कैरी, प्याज, हरी मिर्च डाल दें। ऊपर से  लाल मिर्च पाउडर, भूना जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब कटा हरा धनिया मिलाएं। लीजिए आपके लिए तैयार है इम्युनिटी बढ़ाने वाला स्वादिष्ट कचूमर सलाद। 
 
नोट- आप चाहे तो इसे और चटपटा बनाने के लिए चाट मसाला मिला सकते हैं। 
 

लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

सत्य, प्रेम, करुणा से लेकर राम हरि और जयजगत तक विनोबा भावे का सर्वोदय दर्शन!

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

अगला लेख