ganesh chaturthi

Easy and Tasty Paneer Recipe: लाजवाब चटपटा पनीर बीरबली, स्वाद ऐसा कि खाते ही रह जाएंगे

Updated: शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 (11:56 IST)
सामग्री : 
 
500 ग्राम पनीर, 5 प्याज, 1 कप मलाई, 1 टुकड़ा अदरक, लहसुन 1 गांठ, हरा धनिया कटा थोड़ा-सा, बेसन 4 बड़े चम्मच, शहद 2 छोटे चम्मच, छोटी इलायची 5, दालचीनी 2 टुकड़े, हल्दी पावडर 1 छोटा चम्मच, लालमिर्च पावडर 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, 4-5 छोटा चम्मच पुदीने की चटनी, तेल तलने के लिए। 
 
विधि :
 
सबसे पहले पनीर के 2 इंच लंबे पतले, चौकोर टुकड़े काट लें। अदरक व लहसुन का पेस्ट बना लें। छोटी इलायची पीसकर पावडर बना लें। अब प्याज को छीलकर एक बर्तन में डालें। एक कप पानी व दालचीनी डालकर उबालें। 
 
प्याज गल जाए तो गैस बंद कर दें। ठंडी होने पर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। एक बर्तन में बेसन डालें। थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें। घोल ज्यादा पतला न हो। पनीर के दो-दो टुकड़ों के बीच में पुदीने की चटनी लगाकर गरम तेल में डालकर तलें व अलग रख लें। 
 
अब एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल डालें। गैस पर रखें व गर्म करें। इसमें पिसा प्याज व इलायची पावडर डालकर भूनें। प्याज गुलाबी होने पर अदरक-लहसुन डालकर फ्राय करें। नमक-मिर्च व हल्दी पावडर मिलाएं। अब इसमें मलाई व शहद डालकर 2 मिनट फ्राय करें। इसमें पनीर के तले टुकड़े डालें। एक मिनट बाद गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम लाजवाब चटपटा पनीर बीरबली सर्व करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख