dharma sangrah
✕

आलू पराठा कैसे बनाएं कि सेहत को भी मिले लाभ, 4 काम की बातें

Updated: बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (16:57 IST)
वैसे तो गरमा-गरम आलू के पराठे सभी को पसंद आते हैं। और आलू का सेवन हेल्थ के लिए लाभदायक भी है। आलू में मौजूद प्रोटीन, ग्लूकोज, स्टार्च पर्याप्त मात्रा में होने से यह शरीर को ऊर्जा और मजबूत प्रदान करता है। साथ ही आलू में मौजूद पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक आदि पोषक तत्व हमारे लिए बहुत उपयोगी है। 


आइए यहां जानते हैं कैसे बनाएं आलू के पराठे कि सेहत को लाभ पहुंचे। जानिए यहां- Aloo Paratha Recipe in Hindi

सामग्री : Ingredients for Aloo Parantha 
 
गेहूं का आटा 2 बड़ी कटोरी, 500 ग्राम आलू, 2 बड़े प्याज, 5-6 लहसुन की कलियां, 2-3 हरी मिर्च, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच जीरा, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार।
 
विधि : Aloo Parantha Method
 
- सर्वप्रथम आटे में नमक और 2 चम्मच तेल का मोयन डालकर आटा गूंथ कर अलग रख दें। 
 
- आलुओं को उबाल लें, छील कर मैश करके उसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन और हरी मिर्च तथा हरा धनिया डालें और उपरोक्त सभी मसाला सामग्री डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
 
 
- अब आलू मिश्रण के अपने पसंद की साइज में गोले बना लें। गूंथे हुए आटे की लोई लेकर छोटी पूरी बेल लें। इस पूरी में आलू का गोला रखकर उसे चारों ओर से बंद करके पुन: बेल लें। 
 
- फिर तवा गरम करके इसे सादे पराठे की तरह दोनों तरफ से तेल लगाकर अच्छीतरह सेक लें। 
 
- लीजिए तैयार हो गया आपका लाजवाब आलू का पराठा, अब इसे कढ़ी, टोमॅटो सॉस, अचार तथा दही के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। 
 
- खाने में लाजवाब इस आलू के पराठे के सेवन से आपके सेहत को भी मिलेगा लाभ। तो फिर देर किस बात की, अभी बनाएं और सबको खिलाएं। 
 
सेहत के लिए लाभदायी 4 काम की बातें : Aloo Parantha Benefits 

 
1. गेहूं का आटे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, अत: गेहूं का आटे से तैयार किया गया आलू पराठा पाचन तंत्र के लिए अच्छा रहता है। 
 
2. आलू के पराठे के साथ दही का सेवन करना आंत के बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद साबित होता है। यह गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। 
 
3. आलू में मौजूद विटामिन-A, विटामिन-C, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व होने से यह सेहत के लिए लाभदायी हैं। 
 
4. सबसे खास बातें- आलू में प्रोटीन, ग्लूकोज और स्टार्च पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी तथा मजबूत बनाने में भी काम करता है। 

Potato Recipe 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख