biodatamaker

मक्के की करारी पूरियां कैसे बनाएं, घी और गुड़ के साथ लुत्फ उठाएं

Updated: बुधवार, 24 अगस्त 2022 (12:27 IST)
Poori Recipe In Hindi 
 

बारिश के मौसम में गरमा-गरम सिंके हुए भुट्‍टे खाना हर किसी को भाता है। लेकिन क्या आपने कभी मक्के के आटे की गरमा-गरम पूरी का आनंद लिया है, अगर नहीं तो आप अवश्य ट्राय कीजिए। बरसात‍ के दिनों में मक्का की करारी पूरियां आप भी बहुत ही आसानी से बना लेंगे। आइए जानें यहां सरल विधि और लुत्फ उठाएं घी और गुड़ के साथ मसालेदार मक्का की टेस्टी-टेस्टी करारी पूरी का-How to make makka puri 
 
- राजश्री कासलीवाल
 
सामग्री :
 
200 ग्राम मक्का आटा, 100 ग्राम गेहूं आटा, 1 बड़ा चम्मच तेल या घी (मोयन के लिए), 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच सौंफ, चुटकीभर हींग, 1 चम्मच अजवायन, 1/2 चम्मच शकर, स्वादानुसार नमक और तलने के लिए तेल, बारीक कटा हरा धनिया इच्छानुसार।
 
परोसने की सामग्री : घी और बारीक कटा गुड़ अलग से। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले मक्का आटा और गेहूं आटा को नमक के साथ में छान लें। अब आटे में उपरोक्त सभी मसाला सामग्री मिलाएं तथा 1 बड़ा चम्मच घी अथवा तेल का मोयन डाल कर अच्छीतरह मिक्स लें। अब पानी की सहायता से आटे के कडा गूंथ लें। 
 
फिर 15-20 मिनट के लिए आटे को ढंककर रख दें। अब अपनी मनपसंद के अनुसार आटे की लोइयां बना लें। एक कढ़ाई में तेल अथवा घी गरम रखें और अच्छे से गरम हो जाने पर पूरियां बेलकर करारी होने तक तल लें। अब इन्हें घी और गुड़ के साथ गरमा-गरम सर्व करें। 

Poori Recipe
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख