Hanuman Chalisa

दूध की मलाई को इतने तरीके से कर सकती हैं इस्तेमाल, अभी नोट करें 3 लाजवाब रेसिपी

Methi Matar Malai 
 
अधिकतर महिलाएं दूध की मलाई का इस्तेमाल घी बनाने के लिए करती हैं। घी बनाने के अलावा हमें और कुछ समझ ही नहीं आ पाता है कि आखिर इस मलाई का इस्तेमाल और कैसे किया जाए। अगर आप भी दूध की मलाई से सिर्फ घी ही बनती हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं मलाई से बनने वाली कुछ खास रेसिपी के बारे में, जिसे आप अगर एक बार बनाती हैं तो आपका मन उस रेसिपी को बार-बार बनाने का करेगा। यह रेसिपी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। 
 
अगर आप भी चाहती हैं मलाई से बनी इस रेसिपी को घर पर बनाना तो ये आर्टिकल आपकी हेल्प कर सकता है- 
 
1. मेथी-मटर-मलाई सब्जी-   
 
सामग्री : 
फ्रेश मलाई 
प्याज
हरी मिर्च 
मटर
अदरक 
नमक 
तेल 
हींग 
जीरा 
टमाटर 
हरी धनिया 
कसूरी मेथी 
हल्दी पाउडर 
लाल मिर्च 
गरम मसाला।
 
विधि- इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल डालें फिर उसमें जीरा, हींग, किसे हुई अदरक, हरी मिर्च डालें। कुछ सेकेंड बाद आप उसमें प्याज डालें और प्याज को ब्राउन होने तक फ्राई करें, इसके बाद इसमें टमाटर डालें। 

टमाटर को थोड़ी देर तक फ्राई करने के बाद इसमें ऊपर दिए हुए सभी मसलों को डालकर भूनें। स्वादानुसार नमक डालें। मसाला अच्छी तरह से भून जाए तो उसमे मटर और मेथी डालकर पकाएं। लास्ट में उसमें मलाई डालकर थोड़ी देर पकाएं और इसके बाद गैस बंद कर दें। अब हरी धनिया से गार्निश करके सर्व करें।  

2. मलाई के पराठे- 
 
सामग्री : 
आटा 
घी 
लाल मिर्च, 
काली मिर्च 
गुनगुना पानी 
हरी धनिया 
हरी मिर्च
रेड चिली फ्लेक्स  
 
स्टफ़िंग की सामग्री : 
प्याज 
पनीर 
मलाई 
 
विधि : इस पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले आटे का डोह तैयार करके उसे थोड़ी देर के लिए रेस्ट पर रख दें। उसके बाद पराठे की स्टफिंग तैयार करने के लिए प्याज को फ्राई कर लें, उसमें किसा हुआ पनीर और मलाई मिलाएं।

अब इसमें ऊपर दिए हुए मसाले और नमक को अच्छी तरह से मिला लें। अब आप इसे आलू के पराठे की तरह बना लें। मलाई से बने यह पराठे खाने में बहुत टेस्टी लगते है। 

3. शाही टुकड़ा- 
 
सामग्री : 
मलाई 
ब्रेड 
इलायची 
चीनी 
ड्राई फ्रूट्स
केसर
घी   
 
विधि : इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आप चीनी की चाशनी तैयार कर लें। फिर आप ब्रेड को घी में फ्राई कर लें। इसके बाद आप मलाई चीनी, केसर, ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और उसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 

सर्व करने से थोड़ी देर पहले आप फ्राई किए हुए ब्रेड को चाशनी में डुबाएं, फिर आप उसे एक प्लेट में निकाल लें और उस पर मलाई से बने हुए पेस्ट को डालकर सर्व करें। गर्नीशिंग के लिए ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें। 

methi salad

ALSO READ: आलूबुखारा : आपको चकित कर देंगे इस रसीले फल के Health Benefits

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख