Hanuman Chalisa
✕

गुजराती व्यंजन खाखरा बनाने की विधि, कभी नहीं होगा ये खराब

Published: मंगलवार, 13 जून 2023 (17:06 IST)
khakhra recipe 
 
 
- राजश्री कासलीवाल 

खाखरा गुजराती खाने के शौकीन लोगों के अलावा भी इसे कई लोग पसंद करते हैं। खाखरा दिखने में पापड़ की तरह होता है, पतले-पतले परांठे जैसा, लेकिन एकदम क्रिस्पी और कुरकुरा। अधिकतर लोग इसे चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। अगर आपको मसाला खाखरा खाना पसंद है तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं... पढ़ें विधि- 
 
सामग्री : 1 कप गेहूं का आटा, ½ कप दूध, 1 चम्मच कसूरी मेथी, 1 चुटकी हींग, 2 चम्मच बेसन, ¼ चम्मच अजवायन, ¼ चम्मच जीरा, ¼ चम्मच हल्दी पाउडर, ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2-3 चम्मच तेल, नमक स्वाद के अनुसार, 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च (स्वेच्छानुसार)
 
विधि : गुजराती खाखरा बनाने के लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, अजवायन, हींग, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला दें। 
 
अब थोड़ी मात्रा में दूध एड करते हुए सख्त आटा गूंथ लीजिए, इसमें आवश्यकतानुसार पानी एड किया जा सकता है। फिर 15-20 मिनट के लिए आटा ढंक कर रख दीजिए। जब आटा सैट हो जाए तो आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और इसे रोटी की तरह लेकिन एकदम पतला बेल लें। 
 
अब तवे को गरम करके खाखरा डालकर हल्का दबाते हुए दोनों तरफ से हल्का ब्राउन और कुरकुरा होने तक सेंक लीजिए। इसी तरह सभी खाखरे तैयार करें और एक डिब्बे में भरकर स्टोर कर लीजिए।

फिर जब भी खाने का मन हो, खाखरे पर घी लगाएं, ऊपर से जीरावन मसाला बुरकाएं और लाजवाब गुजराती खाखरे का आनंद लें। ये खाखरा जल्दी खराब नहीं होते है। इन्हें आप काफी दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।

khakhra

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख