sundarkand

आपने नहीं खाई होगी पिंड खजूर की लजीज लौंजी, पढ़ें कैसे बनाएं यह व्यंजन

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2019 (12:38 IST)
सामग्री :
 
1/2 कटोरी कटी हरीमिर्च, 250 ग्राम पिंड खजूर, 150 ग्राम गुड़, 1 चम्मच खड़ा धनिया, लाल मिर्च पावडर 1 चम्मच, हल्दी पाव चम्मच, हींग चुटकीभर, धनिया 2 चम्मच, सौंफ 1 चम्मच, राई-जीरा 1 चम्मच, 2 तेजपत्ते, नमक स्वादानुसार, तेल। 
 
विधि : 
 
पिंड खजूर साफ करके उसके पीसेस कर लें। प्रेशर कुकर में थोड़ा सा पानी डालकर खजूर और हरी मिर्च को डालें और एक सीटी ले लें। 
 
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे का छौंक देकर हींग व सौंफ-तेजपत्ता डाल दें। साथ ही उबली हुई पिंड खजूर और हरी मिर्च डाल दें।
 
 
पांच मिनट धीमी आंच पर पका लें। अब गुड़ डालकर उसका थोड़ा पानी टूटने दें। जब लौंजी हल्की सी लचलची हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब गरमा-गरम पूरी के साथ पिंड खजूर की लजीज लौंजी सर्व करें।

- राजश्री 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख