sundarkand
✕

ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर, चटपटे छोले चना चाट

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (17:02 IST)
Kabuli Chana Chaat
 

मुख्य सामग्री :
 
200 ग्राम काबुली चना या छोले, 1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1 बड़ी चम्मच छोला मसाला, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटी चम्मच चाट मसाला, 1 छोटी चम्मच कसा हुआ अदरक, 2 बारीक कटी हुआ हरी मिर्च, 1 मध्‍यम आकार का प्‍याज, 2 चम्‍मच तेल, 1 चम्‍मच नींबू का रस, नमक स्‍वादानुसार। स्वाद बढ़ाने और सर्विंग के लिए सेंव। 
 
वि‍धि‍:
 
Step 1: प्रोटीन से भरपूर काबुली चना चाट बनाने के लिए सबसे पहले चने या छोले को 5 से 6 घंटे के लि‍ए भि‍गोकर रखें।
 
Step 2: थोड़े से नमक और चुटकी भर सोड़े के साथ चने को पकाएं।
 
Step 3: एक पैन में थोड़ा तेल गरम करके उसमें बारीक कटे प्याज डालें और ट्रांसपेरेंट होने तक फ्राई करें। फिर उसमें बारीक कटा हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कद्दूकस अदरक डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
 
Step 4: अब कुछेक मात्रा में उबले हुए छोले को हाथों की सहायता से अच्छी तरह से मैश कर लें, ताकि चाट थोड़ी गाढ़ी हो जाए। 
 
Step 5: अब सभी सामग्री पूरी तरह से मिलाकर 5-10 मिनट धीमी आंच में पकाएं। इसे तब तक पकाने दें, जब तक कि छोले की ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी ना हो जाए। 
 
Step 6: अब ऊपर से इसमें चाट मसाला डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
 
Step 7: अब तैयार काबुली चना चाट को एक प्लेट में सर्व करें। 
 
Step 8: सर्व करने से पहले इसमें ऊपर से बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च और सेंव डालें। 
 
Step 9: ऊपर से नींबू का रस डालें, हरा धनिया बुराकाएं और तैयार काबुली चना छोले चाट का आनंद लें।

ALSO READ: होटल जैसा ब्रेड पकौड़ा घर पर कैसे बनाएं, झटपट नोट करें रेसिपी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख