Hanuman Chalisa
✕

घर पर ऐसे बनाएं तुलसी चाय का मसाला, ऐसे मिलेगी Immune System को मजबूती

Updated: रविवार, 5 दिसंबर 2021 (16:59 IST)
Tulsi Ki Chai सामग्री : 500 ग्राम तुलसी के पत्ते (जिन्हें छाया में रखकर सुखाया गया हो), 250 ग्राम सौंफ, 150 ग्राम छोटी इलायची के दाने, 250 ग्राम लाल चंदन और 25 ग्राम काली मिर्च, 50 ग्राम दालचीनी, 100 ग्राम तेजपान, 25 ग्राम बनफशा, 100 ग्राम ब्राह्मी बूटी। 
 
आसान विधि : सब पदार्थों को एक-एक करके इमाम दस्ते (खल बत्ते) में डालें और मोटा-मोटा कूटकर सबको मिलाकर किसी बरनी में भरकर रख लें। बस, तुलसी की चाय तैयार है।
 
कितनी मात्रा में उपयोग में लाएं : 2 कप चाय के लिए यह 'तुलसी चाय' का मिश्रण/चूर्ण छोटा 1/2 (आधा) चम्मच भर लेना काफी है। 

ALSO READ: Health Tips : तुलसी और केसर का इस्तेमाल, देगा हेल्थ और ब्यूटी के 5 लाभ
चाय बनाने की विधि : सबसे पहले 2 कप पानी एक तपेली में डालकर गरम होने के लिए आंच पर रख दें। जब पानी उबलने लगे तब तपेली आंच से नीचे उतार लें और छोटा 1/2 (आधा) चम्मच मिश्रण डालकर फौरन ढक्कन से ढंक दें। फिर पुन: थोड़ी देर तक उबलने दें, अब चाय को कप में छान लें। लीजिए आपके लिए तैयार है स्वास्थ्य की रक्षा करने वाली तुलसी की चाय। Health Benefits Of Tulsi Tea
 
नोट : अगर आप तुलसी की चाय को मीठा करना चाहें तो पानी उबालते समय ही अपने स्वाद के अनुसार शकर डाल दें और गरम होने के लिए रख दें, क्योंकि इस चाय में दूध का उपयोग नहीं किया जाता है। Tulsi tea

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

अगला लेख