Hanuman Chalisa

diwali food : Crispy चकली कैसे बनाएं, पढ़ें दिवाली रेसिपी में

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (16:25 IST)
diwali dry snacks : दीपावली के त्योहार पर तरह-तरह के व्यंजन सभी घरों में बनाए जाते हैं। जिसमें चकली, चिवड़ा, नमक पारे, नमकीन पपड़ी आदि प्रमुखता से बनाई जाती है। दिवाली पर्व पर सिर्फ मिठाइयां ही नहीं, चटपटे नमकीन व्यंजन भी कई तरह के बनाएं जाते हैं, जो सभी को पसंद भी आते हैं और मन भी मोह लेते हैं। तो आइए यहां पढ़ें दीपावली के पर्व पर बनाई जाने वाले नमकीन स्नैक्स की आसान विधि-  
 
ALSO READ: Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)
 
कुरकुरी चकली बनाने के लिए 1 किलो चावल, 500 ग्राम चना दाल, 250 ग्राम उड़द दाल, 250 ग्राम मूंग दाल, 250 साबुदाना, 1 चम्मच सफेद तिल, अजवायन, लाल मिर्च पावडर, हींग व नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
 
विधि : सबसे पहले चावल और सभी दालों को साफ धोकर सुखा लें। फिर बिना तेल डाले सूखा ही भूनें। गुलाबी रंग आने पर आंच से उतार लें। ठंडा होने पर आटा पिसवा लें। बनाते समय जितने कटोरी आटा लेना हो उतने ही कटोरी पानी को गरम कर उसमें थोडा-सा तेल का मोयन, अजवायन व तिल मिला लें। अब आटे में नमक, लाल मिर्च पावडर और हींग डालकर इस गरम पानी से आटा गूंथ लें।
 
फिर चकली बनाने के सांचे में हल्का-सा तेल लगाकर आटा भरें और प्लेट या किचन पेपर पर चकली तैयार कर लें। हल्के हाथों से उठाकर इन्हें गर्म तेल में कुरकुरी होने तक तलें। तैयार दिवाली स्पेशल कुरकुरी नमकीन चकली को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। 
ALSO READ: Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख