biodatamaker
✕

कलरफुल पूरी बनाएं, आपका बच्चा पूरा खाना खत्म करेगा

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (12:54 IST)
Poori Recipes 

 
- मोनिका पाण्डेय 
 
अक्सर बच्चे हमेशा खाना खाने में नखरे दिखाते है और पूरा खाना नहीं फिनिश करते हैं। लंच भी बिना फिनिश किए घर लेकर आ जाते है, ऐसे में सभी मांताएं यह सोचती हैं कि क्या खाना बनाएं जिससे हमारा बच्चा पूरा खाना फिनिश करें। ऐसे में आप कलरफुल पूरी बना सकती हैं, जिससे आपका बच्चा पूरा लंच फिनिश करेगा। साथ वो पूरी आपके बच्चे के हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होगी। 
 
ऐसे बनाएं कलरफुल पूरी जिससे आपका बच्चा पूरा खाना ख़त्म करें। 

चुकंदर की रेड पूरी- 
 
इस पूरी को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चुकंदर लें और उसे छील कर मिक्सर में पीस कर उसका जूस बना लें। उसके बाद आप उस जूस से आटा गूंध लें। आटे में आप नमक मिर्च मिला लें और 10 मिनट के लिए रेस्ट पर छोड़ दें। उसके बाद आप इस आटे की पूरी बना लें। यह पूरी आपके बच्चे को काफी पसंद आएगी। 
 
पालक और मेथी की हरे रंग की पूरी- 
 
इस पूरी को बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक और मेथी को उबाल लें। ठंडा हो जाने के बाद उसे मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद आप इसे आटे में डालकर गूंथ लें। स्वाद के लिए आप इसमें नमक, मिर्च मिला लें। आटे को गूंधने के बाद आप इसे 10 मिनट के लिए रेस्ट पर छोड़ दें। उसके बाद आप इस आटे से पूरियां बना लें।   
 
हल्दी वाली पूरी- 
 
इस पूरी को बनाने के लिए आप आटा गूंधते समय उसमें नमक-मिर्च के साथ थोड़ा हल्दी पाउडर भी मिलाएं और आटे को गूंथ लें। फिर 10 मिनट की रेस्ट के बाद आप इस आटे से पूरी बना लें। यह पूरियां दिखने में येलो दिखती है जिसकी वजह से आपका बच्चा पूरा खाना फिनिश करता है। 

poori
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख