Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बाजरे की रोटी कैसे बनाएं Millet Flour Chapati

Millet Flour Chapati : भारतीय खान-पान में बाजरे की रोटी का अपना महत्व है। इसे खास कर सर्दियों के दिनों में और बछ बारस के पर्व पर खाया जाता है। इसका सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। तथा यह रोटी गठिया, दिल की बीमारियां, अर्थाइटिस, ब्लड प्रेशर, ऑस्टियोपीनिया आदि रोग के खतरे को भी कम करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फाइबर, विटामिन बी, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट सेहत की दृष्टि से बहुत अच्छा होता है। 
 
आइए जानते हैं यहां बाजरे की रोटी बनाने की सबसे आसान विधि- 
 
 
सामग्री :
250 ग्राम बाजरे का आटा, चुटकीभर नमक, गुनगुना पानी, आवश्यकतानुसार घी, थोड़ा-सा गुड़।
 
विधि :
सर्वप्रथम बाजरे के आटे में नमक मिलाकर छान लें और गुनगुने पानी की सहायता से आटा गूंथ लें। 10-15 मिनट के लिए आटे को ढंक कर रख दें। अब गूंथे आटे को हाथ से अच्छे से मसल कर उसकी बड़ी-बड़ी लोइयां बना लें। 
 
अब चकले पर थोड़ा-सा बाजरे का सूखा आटा बुरकाएं और दोनों हाथों से थेपते हुए रोटी बना लें या रोटी को बड़ा कर लें। अब गर्म तवे पर रोटी डालें और पलेथन वाले भाग पर पानी वाला हाथ घुमा दें। जब रोटी पहली तरफ से अच्छी सिंक जाए, अब उसे पलटे से पलट कर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। 
 
फिर आंच पर से तवा हटाकर रोटी को गैस के चूल्हे पर रखकर फूलने तक अच्छी तरह सेंक लें। लीजिए! तैयार है आपके लिए खास बाजरे की स्वादिष्ट रोटी। अब घी चुपड़ कर गर्मागर्म रोटी सर्व करें। 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख