Hanuman Chalisa

बैंगन का भुर्ता कैसे बनाएं ?

Updated: मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (17:08 IST)
baingan bharta 
 
 
 
 
 
 
 
- राजश्री कासलीवाल

बैंगन का भुर्ता (baingan ka bharta) बनाना बहुत आसान है, इसे बनाने के लिए किसी भी तरह की अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता नहीं है। बस आपको इसे बनाने की सही और आसान विधि पता होनी चाहिए। तो आपकी इसी समस्या का हल करने के लिए हम आज यहां आपके लिए लेकर आए हैं एकदम सरल विधि से बैंगन का भुर्ता बनाने की रेपिसी, तो देर किस बात की...। आज ही ट्राय करें और खाने का जायका बढ़ाएं- 
 
सामग्री : 
 
एक बड़ा बैंगन (भुर्ते वाला), 1/2 कप बारीक कटा प्याज, 1 टेबल स्पून बारीक कटी हरीमिर्च, 2 टी स्पून बारीक कटा लहसुन, 1 टी स्पून किसा अदरक, 1/2 कप टमाटर (पिसे हुए), 2 बड़े चम्मच तेल, 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 टी स्पून धनिया व जीरा पाउडर, 1 टेबल स्पून तिल, 1/2 टी स्पून हल्दी, 1/4 टी स्पून गरम मसाला, थोड़ी सी चीनी, नमक अपने स्वादानुसार। 
 
सर्विग के लिए- अलग से तले प्याज की स्लाइसेस व बारीक कटा हरा धनिया।
 
विधि : 
 
- सबसे पहले भुर्ते वाले बैंगन को धोकर पौंछ लें। 
 
- अब उस पर थोड़ा सा तेल चुपड़कर ओवन या गैस की लौ पर धीमी आंच पर सेकें, जब तक कि छिलका सिकुड़कर बैंगन नरम न हो जाए। बीच-बीच में घुमाते रहें ताकि चारों तरफ से पक जाए। 
 
- अब भुना बैंगन एक थाली में रखकर उस पर बड़ा बर्तन ढांक दें, ताकि उसका छिलका आसानी से उतर जाए। 
 
- करीबन 10-15 मिनट पश्चात छिलका उतार कर इसे मैश करें। अब गरम तेल में प्याज लाल होने तक भूनें। 
 
- उसमें हरीमिर्च, लहसुन, अदरक और टमाटर मिलाकर थोड़ा और भूनें फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर और तिल और गरम मसाला मिला दें। 
 
- जब मसाले से तेल छूटने लगे तो मैश किया हुआ बैंगन, नमक और चीनी मिला दें। 
 
- लीजिए तैयार हैं आपके खाने के लिए लाजवाब भुर्ता। 
 
- अब ऊपर से तली हुई प्याज और हरा धनिया बुरका कर गरमा-गरम रोटी के साथ पेश करें।

bharta banane ki vidhi 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख