dharma sangrah
✕

तीज विशेष फूड : हरियाली तीज पर बनाएं ये 2 खास व्यंजन

Updated: मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (17:17 IST)
teej food
 
काजू बर्फी
 
सामग्री :       
1 कप पिसा हुआ काजू, 5-6 बड़े चम्मच शुगर फ्री, 4-5 केसर के लच्छे, पानी आवश्यकतानुसार, आधा चम्मच इलायची पाउडर और चांदी का वर्क।
 
विधि : 
सबसे पहले एक कड़ाही में पानी, शुगर फ्री और केसर डालें। पानी में शुगर फ्री पूरी तरह से घुलने तक चलाएं। अब उसमें इलायची पाउडर डालें। मिश्रण गाढ़ा होने पर थोड़ा-थोड़ा करके पिसा काजू डालें, लगातार चलाती रहें ताकि गुठलियां ना पड़ें, अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
 
 
अब तैयार मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें। मिश्रण ठंडा हो जाने पर एक थाली में घी का हाथ घुमाएं और तैयार मिश्रण को पूरी तरह एक जैसा फैला दें। अब ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं और अपनी पसंदानुसार चाकू की सहायता से काजू बर्फी कतली के काट लें। घर पर आसान तरीके से तैयार की गई इस बर्फी का भगवान को भोग लगाकर सर्व करें। 

लाजवाब रवा लड्‍डू
 
सामग्री :
500 ग्राम सूजी (रवा), 500 ग्राम घी, 400 ग्राम शक्कर का बूरा, 20-25 किशमिश, इलायची पावडर एवं गुनगुना पानी।
  
विधि :
सबसे पहले सूजी को छानकर उसमें 2-3 बड़े चम्मच गरम घी का मोयन डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब सूजी को गुनगुने पानी से कड़ा गूंध लें। एक कड़ाही में घी गरम रखें और आटे के बड़े-बड़े मुठिए बनाकर धीमी आंच पर तल लें।
 
अब तले मुठिए को हाथ से बारीक मसलकर उसका रवा तैयार करके बारीक चलनी से छान लें। जब सारे मुठिए का जब रवा तैयार हो जाए तब उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। अब उसमें शक्कर का बूरा, इलायची पावडर डालकर मिश्रण को एकसार कर लें। अब अगर जरूरत हो तो और घी मिलाती जाएं, ताकि लड्‍डू आसानी से बन सकें। लड्‍डू बनाने के बाद ऊपर से एक-एक किशमिश चिपका दें। लीजिए तैयार है लाजवाब रवा लड्‍डू।


ALSO READ: Best Teej Recipes : इन खास मिठाइयों से करें तीज सेलिब्रेशन, पढ़ें एकदम आसान विधियां

ALSO READ: Teej special sweets : इन 3 स्वीट डिशेज से मनाएं तीज फेस्टिवल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख