सामग्री : 1 लीटर दूध, आधा लीटर पानी, 500 ग्राम चीनी, 100 ग्राम बादाम, पिस्ता, 20-25 काली मिर्च, 5-6 गुलाब पत्तियाँ या गुलकंद, 5 इलायची के दाने, थोड़ी सी केसर व गुलाब जल।
विधि : 5-6 घंटे पहले बादाम-पिस्ता को पानी में भिगो दें। गुलाब पत्ती, काली मिर्च व इलायची दाने अलग भिगो दें। बादाम-पिस्ता भीग जाने पर छिलका उतारकर सिल पर अलग-अलग महीन पीस लें। शेष भिगी सामग्री भी पीस लें।
दूध, पानी और चीनी का मिश्रण बनाकर रख लें। सारी पिसी सामग्री मिलाकर एक साफ छानने वाले कपड़े पर रखें। अब तैयार दूध मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा डालकर हाथ से रगड़ते हुए छानें। पिसे मिश्रण को दो-तीन बार छान लें। गुलाब जल में केसर घोंटकर छनी ठंडाई में मिला लें। अब दो बर्तन की सहायता से ठंडाई को फेंट लें। खूब ठंडी करके पीएँ-पिलाएँ।