sundarkand
✕

26 जुलाई, कारगिल विजय दिवस : सरल शब्दों में जानें 10 खास बातें

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (16:46 IST)
Kargil Vijay Diwas : कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी फौज को खदेड़ने वाले 'ऑपरेशन विजय' को सफलतापूर्वक अंजाम देकर हमारी भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 के दिन ही भारत भूमि को इन घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था और तिरंगा फहराया था। इसीलिए प्रतिवर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। सभी देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 
 
आइए यहां जानते हैं कारगिल युद्ध की विजय दास्तां 10 खास बातों से : 
 
1. 1999 में हुआ था कारगिल युद्ध जिसे कारगिल संघर्ष के रूप में भी जाना जाता है।
 
2. पाकिस्तानी सेना ने कारगिल पर कब्ज़ा कर लिया था, जिसे भारतीय सेना ने एक कड़े संघर्ष के बाद सफलतापूर्वक वापस अपने कब्जे में ले लिया।
 
3. कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पार करने के, भारत में घुसपैठ करने और पर्वत चोटियों पर कब्जा करने के लिए किया गया।
 
4. पाकिस्तान की इस घुसपैठ का पहली बार मई 1999 में पता चला था, लेकिन उस समय यह मान लिया गया था कि यह आतंकवादी थे और पाकिस्तानी सेना के सैनिक नहीं थे।
 
5. लेकिन कुछ सप्ताह में भारत ने पाकिस्तान की इस घुसपैठ का पता लगाया और भारतीय सैनिकों ने कारगिल की ऊंचाइयों पर पाकिस्तान से बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।
 
6. कारगिल युद्ध : आखिरी बार था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण सशस्त्र संघर्ष के रूप में लड़ा गया था।
 
7. कारगिल युद्ध : पहली बार था जब भारत और पाकिस्तान परमाणु शक्ति बनने के बाद सशस्त्र संघर्ष में आए।
 
8. इसके बाद भारत ने इस्लामाबाद को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने की पहल की।
 
9. 26 जुलाई 1999 तक भारत ने अपनी सभी चोटियों पर फिर से कब्जा किया, जिसके बाद कारगिल संघर्ष समाप्त हुआ।
 
10. कारगिल की पहाड़ियों पर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस युद्ध में करीब 562 सैनिक शहीद हुए थे।

ALSO READ: कारगिल वॉर क्यों हुआ था और कितने सैनिक हुए थे शहीद?

ALSO READ: Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस की कहानी, जानें 25 रहस्य

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख