dharma sangrah
✕

World Tourism Day Theme : जानिए कब और कौन-सी थी विश्व पर्यटन दिवस की थीम

Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (16:56 IST)
World Tourism Day Theme List
 
* कब और क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस, जानिए अब तक के सालों की थीम 
 
विश्व पर्यटन दिवस 2020 में 27 सितंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम 'पर्यटन और ग्रामीण विकास' पर रखी गई है। आप सभी को पता ही होगा कि पर्यटन का महत्व और पर्यटन की लोकप्रियता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन् 1980 से 27 सितंबर को 'विश्‍व पर्यटन दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया। 'विश्‍व पर्यटन दिवस' के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया, क्योंकि इसी दिन 1970 में 'विश्व पर्यटन संगठन' का संविधान स्वीकार किया गया था।
 
 
विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day 2020) मनाने की खासियत यह है कि पर्यटन दिवस के महत्व को समझाने और हर साल लोगों को विभिन्न तरीकों से जागरूक करने के लिए अलग-अलग थीम रखी जाती है, जिससे देश-विदेश के नागरिक पर्यटन से जुड़ने लगते हैं और वो दूसरे देश या जगह पर घूम-फिर कर रोमांचित होते है और अपनी खुशियों का इजहार करते हैं। 
 
आइए जानें अब तक की विश्व पर्यटन दिवस की थीम क्या-क्या थीं। आइए पढ़ें...
 
1. विश्व पर्यटन दिवस पर 1980 की थीम- 'सांस्कृतिक विरासत और शांति और आपसी समझ के संरक्षण के लिए पर्यटन का योगदान' थी।
2. 1981 की थीम- 'पर्यटन और जीवन की गुणवत्ता' थी।
3. 1982 की थीम- 'यात्रा में गर्व : अच्छे मेहमान और अच्छे मेजबान' थी।
4. 1984 की थीम- 'अंतरराष्ट्रीय समझ, शांति और सहयोग के लिए पर्यटन' थी।
5. 1985 की थीम- 'युवा पर्यटन : शांति और दोस्ती के लिए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत' थी।
6. 1986 की थीम- 'पर्यटन : विश्व शांति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति' थी।
7. 1987 की थीम- 'विकास के लिए पर्यटन' थी।
8. 1988 की थीम- 'पर्यटन : सभी के लिए शिक्षा' थी।
9. 1989 की थीम- 'पर्यटकों का मुक्त आवागमन एक दुनिया बनाता है' थी।
10. 1990 की थीम- 'पर्यटन : एक अपरिचित उद्योग, एक मुक्त सेवा' थी।
11. 1991 की थीम- 'संचार, सूचना और शिक्षा : पर्यटन विकास की शक्ति कारक' थी।
12. 1992 की थीम- 'पर्यटन : एक बढ़ती सामाजिक और आर्थिक एकजुटता का कारक है और लोगों के बीच मुलाकात का' थी।
13. 1993 की थीम- 'पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण : एक स्थायी सद्भाव की ओर' थी।
14. 1994 की थीम- 'गुणवत्ता वाले कर्मचारी, गुणवत्ता पर्यटन' थी।
15. 1995 की थीम- 'विश्व व्यापार संगठन : बीस साल से विश्व पर्यटन में सेवारत' थी।
16. 1996 की थीम- 'पर्यटन : सहिष्णुता और शांति का एक कारक' थी।
17. 1997 की थीम- 'पर्यटन : इक्कीसवीं सदी की रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अग्रणी गतिविधि' थी।
18. 1998 की थीम- 'सार्वजनिक निजी क्षेत्र भागीदारी : पर्यटन विकास और संवर्धन की कुंजी' थी।
19. 1999 की थीम- 'पर्यटन : विश्व धरोहर का नई शताब्दी के लिए संरक्षण' थी।।
20. 2000 की थीम- 'प्रौद्योगिकी और प्रकृति : इक्कीसवीं सदी के प्रारंभ में पर्यटन के लिए दो चुनौतियां' थी।
21. 2001 की थीम- 'पर्यटन : सभ्यताओं के बीच शांति और संवाद के लिए एक उपकरण' थी।
22. 2002 की थीम- 'पर्यावरण पर्यटन सतत विकास के लिए कुंजी' थी।
23. 2003 की थीम- 'पर्यटन : गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन और सामाजिक सद्भाव के लिए एक प्रेरणा शक्ति' थी।
24. 2004 की थीम- 'खेल और पर्यटन : आपसी समझ वालों के लिए दो जीवित बल, संस्कृति और समाज का विकास' था।
25. 2005 की थीम- 'यात्रा और परिवहन : जूल्स वर्ने की काल्पनिकता से 21वीं सदी की वास्तविकता तक' थी।
26. 2006 की थीम- 'पर्यटन को समृद्ध बनाना' थी।।
27. 2007 की थीम- 'पर्यटन महिलाओं के लिए दरवाजे खोलता है' थी।
28. 2008 की थीम- 'जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का जवाब पर्यटन' थी।
29. 2009 की थीम- 'पर्यटन-विविधता का उत्सव' थी।
30. 2010 की थीम- 'पर्यटन और जैव विविधता' थी।
31. 2011 की थीम- 'पर्यटन संस्कृति को जोड़ता है' थी।
32. 2012 की थीम- 'पर्यटन और ऊर्जावान स्थिरता' थी।
33. 2013 की थीम- 'पर्यटन और जल : हमारे साझे भविष्य की रक्षा' थी।
34. 2014 की थीम- 'पर्यटन और सामुदायिक विकास' थी।
35. 2015 की थीम- 'लाखों पर्यटक, लाखों अवसर' थी।
36. 2016 की थीम- 'सभी के लिए पर्यटन विश्वव्यापी पहुंच को बढ़ावा देना' थी।
37. 2017 की थीम- 'सतत पर्यटन- विकास के लिए एक उपकरण' थी।
38. 2018 की थीम- 'पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण' थी।
39. 2019 की थीम- 'टूरिज्म एंड जॉब, अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल' थी।
40. वर्ष 2020 की विश्व पर्यटन दिवस की थीम 'पर्यटन और ग्रामीण विकास (Tourism and Rural Development)' रखी गई है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को केंद्रीत करके ग्रामीणों को रोजगार दिलाना तथा आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है।

ALSO READ: विश्व पर्यटन दिवस : दार्जिलिंग 'क्वीन ऑफ हिल्स' एक मनोरम डेस्टिनेशन

ALSO READ: 'विश्‍व पर्यटन दिवस' क्यों मनाया जाता है, जानिए कारण
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख