Hanuman Chalisa

World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस आज, जानें इतिहास और 2024 की थीम

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (15:56 IST)
Highlights  
 

ALSO READ: विश्व पर्यटन दिवस 2024 : उदयपुर की इन 5 खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं घूमने, राजस्थानी संस्कृति की होगी पहचान
 
world tourism day in hindi: हर साल 27 सितंबर को पूरी दुनिया में 'विश्‍व पर्यटन दिवस' के रूप में मनाया जाता है। हर आदमी की चाह होती हैं कि वो बहुत-सी जगहों पर जाकर घूमे-फिरे, वहां सैर-सपाटा करके अपने अनुभवों में नई-नई चीजों को संग्रहित करें तथा देश-विदेश की सैर करके खुश हो जाए और दूसरे लोगों को अपने अनुभव बांटकर उन्हें भी इसके लिए प्रेरित करें। 
 
वर्ल्ड टूरिज्म डे क्यों मनाया जाता है: विश्व पर्यटन दिवस मनाने उद्देश्य लोगों में पर्यटन का महत्व जगाने, ऐतिहासिक चीजों को देखने के लिए उनमें रोमांच पैदा करने तथा राजस्व की बढ़ोतरी के साथ ही उस स्थान/ स्थल की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसी कारण इस वर्ष विश्‍व पर्यटन दिवस शुक्रवार, 27 सितंबर को मनाया जा रहा है। अत: दुनियाभर के पर्यटन स्थल घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए बहुत महत्व रखते हैं और इसी पर्यटन को बढ़ाना देने के उद्देश्य तथा लोगों में पर्यटन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ही प्रतिवर्ष 27 सितंबर को 'वर्ल्ड टूरिज्म डे' मनाया जाता है। आपको बता दें कि जहां विश्व में 27 सितंबर को पर्यटन दिवस मनाया जाता है, वहीं भारत अपना राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी को मनाता है। 
 
विश्व पर्यटन दिववस का इतिहास: इतिहास की नजर से देखें तो अक्‍टूबर 1997 में इस्‍तांबुल टर्की में 12वीं यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (UNWTO) महासभा में इस दिन को हर साल मनाने का फैसला लिया गया था तथा 27 सितंबर 1980 को पहला विश्व पर्यटन दिवस एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया था। विश्व पर्यटन दिवस को मनाने की शुरुआत सन् 1980 में संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा की गई थी। ज्ञात हो कि संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा हर साल विश्‍व पर्यटन दिवस की एक अलग थीम तय करता है। जिस तरह किसी खास दिन के लिए एक तारीख तय की हुई होती है, उसी तरह विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए 27 सितंबर का दिन तय किया गया है।
 
इस वर्ष की विश्व पर्यटन दिवस की थीम क्या है आइए अब जानते हैं : वर्ष 2024 में विश्व पर्यटन दिवस की थीम (World Tourism Day Theme 2024) 'शांति और पर्यटन' (Tourism and Peace) तय की गई है। जिसका उद्देश्य दुनियाभर में शांति को बनाए रखने पर जोर देना तथा हर देश और देशवासियों के लिए पर्यटन के रास्ते खुले रहें और पर्यटन को बढ़ावा मिले तथा देश-दुनिया भी अर्थव्यवस्था में सुधार हो। तथा इसका मतलब पर्यटन और विश्व शांति के बीच संबंधों पर प्रकाश डालने तथा विविध संस्कृतियों को समझने के महत्व पर जोर देना है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Top 10 tourist places in gujarat: गुजरात के 10 बेस्ट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Lock Upp 2: पामेला सेरेना ने खोला मैच फिक्सिंग का राज, स्टूडेंट लाइफ में क्रिकेट बेटिंग से कमाए थे पैसे

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बड़े पर्दे पर वापसी पर रहीं कटरीना कैफ? सामने आई बड़ी सच्चाई

रावण सिर्फ विलेन नहीं, विरोधाभासों से भरा महाज्ञानी, 'रामायणम्' में अपने किरदार पर बोले रॉकस्टार यश

Marvel Studios का बड़ा धमाका, रयान गोस्लिंग निभाएंगे Ghost Rider का किरदार, 2028 में रिलीज होगी फिल्म

Black Panther 3 का ऐलान, डेविड जॉनसन संभालेंगे वाकांडा की कमान, रिलीज डेट भी हुई फाइनल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख