Hanuman Chalisa

World Tourism Day 2023: personality development के लिए travelling क्यों है ज़रूरी?

Updated: मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 (15:40 IST)
'यूं ही चला चल राही, कितनी हसीन है ये दुनिया' स्वदेश फिल्म का यह गाना तो आपने ज़रूर सुना होगा और शायद आपकी ट्रेवल प्लेलिस्ट में भी यह गाना शामिल हो। बस यूं ही सफर पर निकलना आसन तो नहीं है लेकिन सफर करना आपके लिए ज़रूरी है। ट्रेवल की मदद से न सिर्फ आप दुनिया देखते हैं बल्कि अपनी पर्सनालिटी को भी ग्रूम करते हैं।

आपको जानकार हैरानी होगी कि विदेश में लोग अपनी पर्सनालिटी को ग्रूम करने के लिए ट्रेवल करना पसंद करते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपकी पर्सनालिटी कोप विकसित करने के लिए ट्रेवल कैसे मदद करता है तो चलिए जानते हैं इसके कुछ प्रमुख कारण.....
 
1. सफ़र एक बेहतरीन शिक्षक है: सफ़र के साथी के बारे में तो पता नहीं लेकिन सफ़र आपका एक बेहतरीन शिक्षक ज़रूर है। ट्रेवल करते समय आप कई सारी वो चीज़ें सीखते हैं जो आपको कोई स्कूल नहीं सिखाएगा। ट्रेवल करते समय आप रियल लाइफ चैलेंज को फेस करते हैं और प्रॉब्लम को सोल्व करते हैं। ट्रेवल के ज़रिए आप जिम्मेदारियां सीखते हैं। 
 
2. आप खुद को पहचानते हैं: ट्रेवल के ज़रिए हम कई लोगों से मिलते हैं। साथ ही उनके विचार को समझते हैं और सीखते हैं। लेकिन ट्रेवल के ज़रिए आप खुद को भी पहचान पाते हैं। ट्रेवल के ज़रिए आपको पता चलता है कि आप किस परिस्थिति को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाते हैं। साथ ही लोगों से बात करके आप अपने विचार को भी समझ पाते हैं। 

3. बेहतर माइंड सेट: ट्रेवल करने से आप अपनी सोच को विकसित करते हैं। एक बेहतर माइंड सेट के लिए आपको ट्रेवल ज़रूर करना चाहिए। ट्रेवल की मदद से आप विभिन्न संस्कृतियों को जानते हैं और कई लोगों से मिलते हैं। ट्रेवल के ज़रिए आप सीमित दायरे में नहीं सोचते हैं। अपनी सोच को विकसित करने के लिए आपको ट्रेवल ज़रूर करना चाहिए। 
 
4. बेहतर कम्युनिकेशन स्किल: अपनी कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर करने के लिए ट्रेवल से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। ट्रेवल की मदद से आप कई लोगों से मिलते व बात करते हैं। साथ ही आपकी सोच व विचार भी विकसित होते हैं जिससे आपकी पर्सनालिटी में आत्मविश्वास जागता है। इस आत्मविश्वास के कारण आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर कर सकते हैं। 
 
5. मेंटल हेल्थ में सुधार: अगर आप ओवर थिंक करते हैं या भविष्य के बारे में ज्यादा सोचते हैं तो आपको ट्रेवल ज़रूर करना चाहिए। ट्रेवल के ज़रिए आप प्रेजेंट में रहना सीखते हैं। ट्रेवल की मदद से आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार आता है। अगर आपको स्ट्रेस या एंग्जायटी की समस्या है तो आपको एक बार किसी अच्छी जगह पर ज़रूर घूमना चाहिए। 
ALSO READ: World Tourism Day Theme Lists : 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस, जानें 43 वर्षों की थीम

Show comments

जब गौहर खान की खूबसूरती बनी करियर की रुकावट, 'स्लमडॉग मिलेनियर' से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा

12 साल की उम्र में सायरा बानो का दिलीप कुमार पर आया था दिल, ऐसे पूरी हुई शादी की ख्वाहिश

ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी अभिषेक बच्चन की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, दीपिका पादुकोण की चमकी किस्मत

होटल में नौकरी से बॉलीवुड तक पहुंचीं वाणी कपूर, सिरफिरे फैन ने किया था पीछा

कार्तिक आर्यन के घुटने की हुई सफल सर्जरी, एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुए थे घायल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख