suvichar

World Tourism Day- जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस

Updated: रविवार, 26 सितम्बर 2021 (12:51 IST)
World Tourism Day 2021

हर साल विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की खासियत यह है कि सभी लोगों को पर्यटन दिवस के महत्व को समझाने और हर साल विभिन्न तरीकों से जागरूक करने के लिए अलग-अलग थीम रखी जाती है, जिससे देश-विदेश के नागरिक पर्यटन से जुड़ने लगते हैं और वो दूसरे देश या जगह पर घूम-फिर कर रोमांचित होते है और अपनी खुशियों का इजहार करते हैं।
 
आप सभी को पता ही होगा कि पर्यटन का महत्व और पर्यटन की लोकप्रियता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन् 1980 से 27 सितंबर को 'विश्‍व पर्यटन दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया। 'विश्‍व पर्यटन दिवस' के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया, क्योंकि इसी दिन 1970 में 'विश्व पर्यटन संगठन' का संविधान स्वीकार किया गया था।
 
अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो इस बात से जरूर वाकिफ होंगे। इस खास दिन पर पूरी दुनिया के विभिन्न देश अपने-अपने पर्यटन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखते हैं। हर साल 'विश्व पर्यटन दिवस' एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है। एक खास विषय के साथ यह दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों में इस दिन को लेकर जागरूकता बनी रहे। 
 
हर देश की अपनी एक खास पहचान और विशेषता होती है। दुनिया भर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो पूरे विश्व को जानना चाहते हैं व अलग-अलग देशों की संस्कृति व विशेषता को समझना चाहते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शुमार हैं, जो नई-नई जगहों पर जाकर वहां की खूबसूरती व खासियत को देखकर अपने जीवन में खुशियों के पलों को महसूस करते हैं तो आपके लिए 'विश्‍व पर्यटन दिवस' बेहद खास है।

'विश्‍व पर्यटन दिवस' मनाने के पीछे एक खास कारण यह भी है कि लोगों में पर्यटन को लेकर जागरूकता फैले और हर देश यही चाहता है कि पर्यटन के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोग उनके देश आएं और वहां के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को जानें और समझें।

Show comments

दर्द में भी नहीं रुका सोनू निगम का सुर, सर्जरी के दौरान गाया मोहम्मद रफी का क्लासिक गाना

कभी चॉल में रहने को मजबूर थीं महिमा मकवाना, आज मुंबई में हैं 2 आलीशान घर और करोड़ों की दौलत

'साजन' के सेट पर माधुरी दीक्षित के क्लोजअप देखते थे संजय दत्त, डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा

10 साल छोटे क्रिकेटर संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- भाई थोड़ा रिलैक्स करो...

'खामोशी: द म्यूजिकल' से शुरू हुआ था सफर, 30 साल बाद भी कायम है संजय लीला भंसाली का जादू

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख