Hanuman Chalisa
✕

देश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है 'पूर्व का वेनिस’ एलेप्पी

बैकवाटर्स से लेकर खूसूरत झीलों तक जानिए यहां घूमने के लिए क्या है खास?

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 22 मई 2024 (13:50 IST)
भारत के खूबसूरत राज्य केरल में एक खूबसूरत जगह का नाम है एलेप्पी। इसे अलप्पुझा भी कहते हैं। यहां के बैकवाटर्स की आकर्षक प्राकृतिक सुनदरता के लिए दूर-दूर से लोग एलेप्पी आते  हैं। एलेप्पी को लोग 'पूर्व का वेनिस' भी बोलते हैं क्योंकि यहां की नहरें और झीलें देखने में बहुत सुंदर लगती हैं। आइए जानते हैं एलेप्पी में घूमने की खास बातें।

एलेप्पी में क्या खास है?

ALSO READ: कर्नाटक का खूबसूरत हिल स्टेशन है प्रकृति की गोद में बसा कुर्ग
must visit places in alleppey

हाउसबोट
एलेप्पी में हाउसबोट में रुकने का अनुभव आप हमेशा याद रखेंगे। हाउसबोट एक बड़ी नाव होती है और जिसमें रहने का पूरा इंतजाम होता है। इन हाउसबोट्स पर बैठकर आप झील में घूम सकते हैं और चारों तरफ के खूबसूरत पानी के नजारे देख सकते हैं। यहां आप प्रकृति के करीब महसूस कर सकते हैं। यह अनुभव बहुत ही शांत और सुखद होता है।

वेम्बनाड झील
वेम्बनाड भारत की बड़ी झीलों में से एक है। यह खूबसूरत झील एलेप्पी में स्थित है और यहां का नजारा बहुत ही सुंदर होता है। इस झील में आप वोटर स्पोर्ट्स और एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। यहाँ का नौका विहार बहुत प्रसिद्द है। परिवार और दोस्तों के साथ आरामदायक समय बिताने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए यह बहुत आदर्श स्थान है।

नौका  दौड़
एलेप्पी में हर साल अगस्त के महीने में एक बड़ी नौका दौड़ होती है, जिसे स्नेक बोट रेस कहते हैं। यह दौड़ देखने में बहुत ही रोमांचक होती है क्योंकि बड़ी-बड़ी नावें पानी में तेजी से चलती हैं। नाविक अपनी पूरी ताकत और मेहनत से नाव चलाते हैं ताकि वे जीत सकें। यह त्योहार एलेप्पी की संस्कृति का एक बड़ा हिस्सा है। इस समय बहुत सारे लोग इस दौड़ को देखने आते हैं।

पक्षी अभयारण्य
एलेप्पी के पास कुमाराकोम में एक सुंदर पक्षी अभयारण्य है जहां आप विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देख सकते हैं। पर अलग-अलग मौसमों में अनेक प्रकार के प्रवासी पक्षी भी आते हैं। अगर आप प्रकृति और पक्षियों को पसंद करते हैं, तो यह जगह आपके लिए बहुत अच्छी है। यह जगह पक्षी प्रेमियों के लिए बहुत खास है। यहां आकर आप शांति से पक्षियों की चहचहाहट सुन सकते हैं और उनके रंग-बिरंगे दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख