dharma sangrah
✕

भारत के इन 5 Greenest Railway Routes के नजारे देखकर आप खो देंगे अपने होश, ये खूबसूरत सफ़र आपको जीवनभर रहेगा याद

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 27 नवंबर 2024 (14:02 IST)
Greenest Railway Routes In India

Greenest Railway Routes In India : ट्रेन के सफ़र का अपना अलग ही मज़ा होता है। दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क हमारे देश भारत में है। ट्रेन दो जगहों के बीच की दूरी को कम समय में तय करने के लिए अच्छा और आरामदायक विकल्प माना जाता है।

लेकिन कुछ ऐसे रेलवे रूट्स भी हैं जिनकी खूबसूरती सफ़र के खुशी में बदल देती है । भारत के ये रेलवे रूट्स हरियाली से भरपूर हैं, जहां का नजारा देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इन रूट्स की खूबसूरती देखकर आपके होश उड़ जाएंगे और यह आपके लिए ऐसा अनुभव हो सकता है जिसे आप जीवनभर याद रखेंगे। आज इस आलेख में हम उन्हीं रेलवे रूट्स के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

भारत के 5 सबसे ग्रीन रेलवे रूट्स
अगर आप ट्रेन यात्रा के शौकीन हैं और प्रकृति के दिलकश नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो भारत के ये 5 रेलवे रूट्स आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होने चाहिए। इन रूट्स पर हरियाली का अद्भुत नजारा आपको प्रकृति की गोद में ले जाएगा। आइये जानते हैं कौनसे हैं ये सुहाने रेलवे रूट्स।

नीलगिरि माउंटेन रेलवे (मेट्टुपलायम-ऊटी)
इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें चाय के बागानों, घाटियों और सुरंगों से होकर गुजरती हैं। इस रूट पर वेस्टर्न घाट की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इस रूट पर ट्रेन नीलगिरी के घने जंगलों और चाय के बागानों से होते हुए गुजरती है। यह रेलवे रूट नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित है और इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यहां का सफ़र आपके लिए एक यादगार अनुभव हो सकता है।

कांगड़ा वैली रेलवे (पठानकोट-जोगिंदरनगर)
यह रेलवे रूट हिमालय की तलहटी में स्थित है और इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। हिमाचल की खूबसूरती की झलक आप इस रेलवे रूट पर देख सकते हैं। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें धौलाधार पर्वत श्रृंखला के बीच से होकर गुजरती हैं। इस रूट पर ट्रेन की गति धीमी होती है, जिससे आपको यहां के सुंदर नजारे आराम से देखने का समय मिल जाता है।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (न्यू जलपाईगुड़ी-दार्जिलिंग)
दार्जिलिंग पहाड़ियों में स्थित है यह रेलवे रूट टॉय ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें चाय के बागानों, घाटियों और सुरंगों से होकर गुजरती हैं। दार्जलिंग घूमने जाने वाले यात्रियों के लिए यह रेलवे यात्रा प्रमुख आकर्षण होती है। यह भी यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है।
ALSO READ: यहां छिपा है गोवा की खूबसूरती का असली खजाना, बहुत कम लोगों को जानकारी है गोवा की इन जगहों के बारे में
 
कोंकण रेलवे (रत्नागिरी-मडगांव-होंनावर-मैंगलोर)
इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें नदियों और पहाड़ों के बीच से होकर गुजरती हैं। कहीं–कहीं ट्रेन समुद्र तट से लग कर भी गुज़रती है। यह रूट मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है। जंगलों, वेस्टर्न घाट और तटीय क्षेत्रों से गुजरती यह रूट भारत के सबसे सुन्दर ग्रीन रूट्स में से एक है।

मंडपम-रामेश्वरम रेलवे
इस रेलवे रूट का दृश्य काफी मनोरम होता है और इसे देखने में काफी आनंद भी आता है। यह रेलवे रूट रामेश्वरम द्वीप तक जाता है और यह भारत का सबसे दक्षिणी रेलवे रूट है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें समुद्र तट के किनारे-किनारे चलती हैं।



लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख