Hanuman Chalisa

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 300 शब्द में

Independence Day Essay: 15 अगस्त 1947 के दिन भारत देश आजाद हुआ। उससे पहले हम अंग्रेजों के गुलाम थे। सदियों की गुलामी के पश्चात अंग्रेजों के बढ़ते अत्याचारों से त्रस्त भारतवासियों के मन में विद्रोह की ज्वाला उस समय भड़की, जब देश के अनेक वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर हमें आजादी दिलाई। इसीलिए 15 अगस्त का दिन देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। 
 
नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और कई नेताओं ने आजादी की क्रांति की आग फैलाई और अपने प्राणों की आहुति दी। सरदार पटेल, गांधी जी, नेहरू जी आदि ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए बिना हथियारों की लड़ाई लड़ी। कई सत्याग्रह आंदोलन और लाठियां खाने और कई बार जेल जाने के पश्चात अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया। अंग्रेजों के अत्याचारों/ अमानवीय व्यवहारों के प्रति भारतीय जनता की एकजुटता बहुत काम आई और इस तरह 15 अगस्त 1947 का दिन हमारे लिए 'स्वर्णिम दिन' बन गया। हम, हमारा देश स्वतंत्र हो गए। अंग्रेजों के चुंगल से हमें मुक्ति मिल गई। 
 
स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए ही सन् 1947 से आज तक यह दिन हम बड़े ही उत्साह और प्रसन्नता के साथ मनाते आ रहे हैं। इस दिन हमारे प्रधानमंत्री राजधानी दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ यह दिन मनाया जाता है। शहीदों को श्रद्धां‍जलि, राष्ट्र के नाम संदेश देकर कई सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 
 
इस दिन शैक्षिक संस्‍थानों/ विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, खेल परिसरों, स्‍काउट शिविरों पर भारतीय ध्‍वज/ राष्‍ट्रीय झंडा फहराया जाता है। राष्ट्रगीत का गान और स्वतंत्रता संग्राम के सभी महानायको, महापुरुषों, शहीदों के प्रति श्रद्धापूर्वक मस्तक झुकाकर श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहु‍ति देकर हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने और सांस लेने की आजादी दी। मिठाइयां बांटकर इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

ALSO READ: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस : भारतीय झंडे की दिलचस्प कहानी

ALSO READ: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 2023 की शुरुआत के लिए 8 शायरियां

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

LIVE: मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई पुणे के बीच यातायात ठप

स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला: अब बिना ग्राहक की मंजूरी भी बदले जाएंगे बिजली मीटर, जानिए GERC लोकपाल ने क्या कहा

झारखंड सरकार ने जारी किया टेक्सटाइल और फुटवियर नीति-2026 का ड्राफ्ट, जनता से मांगे सुझाव

जेडी वेंस को नेतन्याहू का करारा जवाब- मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त

अगला लेख